For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Flashback 2021: भारत के पूर्व ओपनर ने चुनी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर, सिर्फ 4 भारतीय शामिल

नई दिल्ली। एक लंबे क्रिकेट कैलेंडर के बाद साल 2021 खत्म होने की कगार पर है लेकिन अभी भी बहुत सारा क्रिकेट बाकी है। 2020 में कोरोना महामारी की मार झेलने के बाद जब क्रिकेट ने मैदान पर वापसी की तो शायद ही किसी को अंदाजा था कि 2021 में फैन्स को इतना सारा क्रिकेट देखने को मिलेगा। वहीं पर आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित किये गये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के सफल आयोजन ने टेस्ट प्रारूप में भी दोबारा जान फूंक दी। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर क्रिकेट कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने 2021 की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का ऐलान किया है, जिसमें उन्होंंने 4 भारतीय खिलाड़ियों को मौका दिया है।

और पढ़ें: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने 2021 में किया धमाकेदार डेब्यू, पहले ही मैच से बने जीत के हीरो

हालांकि हैरानी वाली बात यह रही कि आकाश चोपड़ा ने अपनी इस टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मौका नहीं दिया है। आकाश चोपड़ा की ओर से जारी की गई इस टीम में 4 भारतीय, 2 पाकिस्तानी, 2 कीवी, 2 इंग्लिश और एक श्रीलंकाई खिलाड़ी को जगह दी गई है।

और पढ़ें: खत्म होने की कगार पर है शिखर धवन का करियर, 3 खिलाड़ी जो 2022 में ले सकते हैं उनकी जगह

पारी का आगाज करेंगे रोहित-करुणारत्ने

पारी का आगाज करेंगे रोहित-करुणारत्ने

अपने यूट्यूब चैनल पर साल की टेस्ट टीम का ऐलान करते हुए आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा को अपने पहले सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना और ऐसा करने के पीछे चेन्नई की मुश्किल पिच पर उनकी शतकीय पारी को श्रेय दिया। आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने के लिये श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने को दूसरे ओपनर के रूप में चुना।

उन्होंने कहा,'टेस्ट टीम ऑफ द ईयर के लिये जो सबसे पहला नाम मेरे दिमाग में आ रहा है वो है रोहित शर्मा, उनके लिया यह साल काफी बेहतरीन रहा। यह वो साल रहा जिसमें रोहित शर्मा को क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप से सही मायनों में प्यार हो गया। चेन्नई के मुश्किल मैदान पर शतक लगाने की बात हो या इंग्लैंड में खेली गई उनकी शानदार पारियां, रोहित ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रोहित के साथ मैं पारी का आगाज करने के लिये श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने को चुनुंगा जिन्होंने इस साल दोहरा शतक लगाते हुए काफी सारे रन बनाये। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया। वह भले ही बड़े नामों में शुमार न हों लेकिन वो काफी रन बना रहे हैं।'

विलियमसन को दी कमान, जो रूट भी शामिल

विलियमसन को दी कमान, जो रूट भी शामिल

आकाश चोपड़ा ने अपनी प्लेइंग 11 में तीसरे नंबर के लिये इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले जो रूट को चुना तो वहीं पर टीम की कमान केन विलियमसन को सौंपते हुए चौथे नंबर पर शामिल किया। जहां जो रूट ने इस साल बहुत सारे रिकॉर्ड अपने नाम किये तो वहीं पर केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने भारत को मात देकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले संस्करण का खिताब भी जीता।

उन्होंने कहा,'तीसरे पायदान के लिये कई सारे खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा थी लेकिन मैंने जो रूट को चुना, जो कि 2021 में सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज हैं और बाकी सभी उनसे मीलों दूर हैं। वह एक अलग ही स्तर पर खेल रहे हैं, जिसकी वजह से काफी शानदार प्रदर्शन किया है, फिर वो उनका श्रीलंका में लगाया दोहरा शतक हो या फिर भारत में। वहीं चौथे नंबर के लिये मैं केन विलियमसन का चयन करूंगा, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था और टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में अहम पारी खेल कर खिताब भी जिताया। मेरे लिये वो टीम के कप्तान भी होंगे।'

पंत को थमाई विकेटकीपिंग तो फवाद आलम को भी मिली जगह

पंत को थमाई विकेटकीपिंग तो फवाद आलम को भी मिली जगह

आकाश चोपड़ा ने पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिये पाकिस्तान के फवाद आलम को चुना जो कि पाकिस्तान के लिये सबसे कम पारियों में 5 शतक पूरा करने वाले बल्लेबाज बने। फवाद ने अपनी 22वीं पारी में यह कारनामा किया। वहीं छठे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कमाल करने वाले ऋषभ पंत को चुना, जो कि इस साल 41.52 की औसत से अब तक 706 रन बना चुके हैं।

उन्होंने कहा,'मेरी टीम में फवाद आलम भी हैं जो कि जिद की निशानी हैं, उन्हें चयन से कोई फर्क नहीं पड़ता वो बस खेलते रहना जानते हैं। वह पाकिस्तान के लिये अच्छे रन बना रहे हैं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 109, जिम्बाब्वे के खिलाफ 140 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 124 रन की पारियां उनके बेहतरीन प्रदर्शन की निशानी है। वहीं टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज की जिम्मेदारी ऋषभ पंत के पास होगी। मैं जोस बटलर के बारे में भी सोच रहा था जो कि काफी करीब थे, लेकिन पंत ने जिस तरह का प्रदर्शन इस साल किया है- इंग्लैंड के खिलाफ 101, गाबा में 89 और सिडनी में 90, वो काफी शानदार रहे हैं।'

अश्विन, अक्षर के साथ काइल जैमिसन को भी किया शामिल

अश्विन, अक्षर के साथ काइल जैमिसन को भी किया शामिल

आकाश चोपड़ा ने इसके बाद दो हरफनमौला खिलाड़ियों में भारत के स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल को जगह दी जिन्होंने इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जहां रविचंद्रन अश्विन इस साल अब तक 52 विकेट अपने नाम कर चुके हैं तो वहीं पर अक्षर पटेल ने इस साल यादगार डेब्यू करते हुए महज 4 मैचों में 5 बार 5 विकेट हॉल लेने का काम किया। वहीं तेज ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने न्यूजीलैंड के काइल जैमिसन को चुना।

उन्होंने कहा,'इसके बाद मैं ऑलराउंडर में दो भारतीय स्पिनर्स को चुन रहा हूं। रविचंद्रन अश्विन ने इस साल बहुत सारे विकेट लिये हैं और इंग्लैंड के खिलाफ काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं बल्ले से भी उन्होंने शतक लगाया है, वो मौजूदा समय में दुनिया के नंबर 1 टेस्ट स्पिनर हैं इसमें कोई शक की बात नहीं है। वहीं अक्षर पटेल ने जिस तरह से डेब्यू किया है उसे देखकर लगों को टेस्ट क्रिकेट ने ज्यादा मुश्किल लगना बंद कर दिया है। टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले काइल जैमिसन भी टीम का हिस्सा हैं।'

जानें कैसी है आकाश चोपड़ा की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर

जानें कैसी है आकाश चोपड़ा की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर

आकाश चोपड़ा ने आगे बात करते हुए अपने दो तेज गेंदबाजों को चुना जिसमें इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी शामिल रहे। आकाश चोपड़ा ने कहा कि जेम्स एंडरसन ने इस साल 32 विकेट हासिल किये हैं और भारत आकर भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। श्रीलंका में उन्होंने 5 विकेट हॉल लिया तो घर पर भारत का सामना करते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की। सबसे आखिरी गेंदबाज के रूप में आकाश चोपड़ा ने शाहीन अफरीदी को चुना और बताया कि वो अक्षर की तरह कई सारे 5 विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं और लेफ्ट ऑर्म पेसर होने की वजह से काफी खतरनाक भी हैं।

आकाश चोपड़ा की टेस्ट इलेवन ऑफ द ईयर: रोहित शर्मा, दिमुथ करुणारत्ने, जो रूट, केन विलियमसन (कप्तान), फवाद आलम, ऋषभ पंत, काइल जैमीसन, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जेम्स एंडरसन, शाहीन अफरीदी।

Story first published: Monday, December 13, 2021, 17:41 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+