For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आकाश चोपड़ा ने चुने साल 2021 के टाॅप-5 टेस्ट क्रिकेट बल्लेबाज

नई दिल्ली। इस साल टेस्ट क्रिकेट का रोमांच भी खूब देखने को मिला। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला चैंपियन भी इसी साल न्यूजीलैंड टीम के रूप में मिला। इस चैंपियनशिप ने टेस्ट क्रिकेट को नई पहचान देने का काम किया। इसके अलावा कई नए सितारे भी टेस्ट के प्रति अपनी रूचि दिखाते हुए हुए दिखे। हालांकि काैन से बल्लेबाज इस साल टेस्ट में बेस्ट रहे, यह देखना भी दिलचस्प है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अब एक कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने इस साल के टाॅप-5 टेस्ट क्रिकेट बल्लेबाजों को चुना है।

यह भी पढ़ें- इन 3 टीमों के खिलाफ कभी वनडे मैच नहीं हारा भारत, लेकिन कोहली थे कप्तान

पांचवें नंबर पर फवाद को चुना

पांचवें नंबर पर फवाद को चुना

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने पसंदीदा 5 बल्लेबाजों का जिक्र करते हुए पांचवें नंबर पर फवाद आलम को चुना। पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अपनी वापसी का भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने इस साल 7 मैचों में 513 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर उन्होंने श्रीलंका के लाहिरू थिरिमाने को चुना। श्रीलंकाई बल्लेबाज ने 7 मैचों में 659 रन बनाए हैं और उन्होंने इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज में खेलते हुए वे सभी रन बनाए।

पंत को बताया असाधारण

पंत को बताया असाधारण

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उन्होंने तीसरे नंबर पर चुना है। पंत का टेस्ट क्रिकेट में एक असाधारण साल था, वह ऑस्ट्रेलिया में भारत की टेस्ट सीरीज जीत के नायकों में से एक थे। पंत ने इस 11 मैचों में 706 रन बनाए हैं। पंत के 2021 को असाधारण बताते हुए, चोपड़ा ने अपनी बात साबित करने के लिए आंकड़े शेयर किए। चोपड़ा ने कहा, "पंत ने 11 टेस्ट खेले हैं, 41 की औसत से 706 रन बनाए हैं। वह एक विकेटकीपर के रूप में शानदार रहे हैं। यह लगभग अविश्वसनीय है कि वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले विकेटकीपर हैं। इसलिए, वह असाधारण रहे हैं।"

टाॅप-2 में इन्हें दी जगह

टाॅप-2 में इन्हें दी जगह

टाॅप दो में निस्संदेह भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट हैं। रोहित शर्मा का साल शानदार रहा क्योंकि मुंबईकर ने 11 मैचों में 906 रन बनाए हैं। चोपड़ा ने रोहित के बारे में कहा, ''रोहित बिल्कुल सनसनीखेज रहे हैं। 11 मैच, 906 रन और औसत 47.6. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में दो टेस्ट खेले, फिर इंग्लैंड में काफी खराब पिचों पर प्रदर्शन किया। चेन्नई में उनका शतक सर्वश्रेष्ठ में से एक है।" वहीं जो रूट इस साल टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रूट ने 1500 रन बनाए हैं और ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही एशेज 2021-2022 अभी भी जारी है। उन्होंने इस साल भारत और श्रीलंका के खिलाफ 2 दोहरे शतक भी बनाए हैं।

Story first published: Friday, December 17, 2021, 11:32 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+