इन 3 टीमों के खिलाफ कभी वनडे मैच नहीं हारा भारत, लेकिन कोहली थे कप्तान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले कुछ समय से काफी बदलाब देखने को मिले। राहुल द्रविड़ के रूप में टीम को नया कोच मिला तो विराट कोहली को सीमित ओवरों के क्रिकेट से कप्तान के पद से हटा दिया गया। उनकी जगह रोहित शर्मा को वनडे और टी20 का कप्तान बनाया गया है। अब रोहित की कमान में टीम कितना सफल होती है, यह बाद में पता चल जाएगा। फिलहाल कोहली की बात करें तो उनका प्रदर्शन बताैर कप्तान लाजवाब रहा है। कोहली ने 95 वनडे में भारत की कप्तानी की और 65 में जीत दिलाई और केवल 27 मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा।
कोहली की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ 12-12 मैच जीते हैं, हालांकि इस दौरान इन टीमों के खिलाफ हार का भी सामना करना पड़ा। लेकिन तीन टीमें ऐसी भी रही हैं जिनके खिलाफ भारत ने कोहली की कप्तानी में एक भी हार का सामना नहीं किया है। काैन हैं वो तीन टीमें, आइए जानें-
यह भी पढ़ें- IND vz NZ : भारत को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से तीन खिलाड़ी हुए बाहर

1. जिम्बाब्वे
कोहली की की कप्तानी में भारत ने पहली सीरीज 2013 में जिम्बाब्वे के दौरे पर खेली थी। इस दाैरान पांच मैचों की वनडे सीरीज हुई थी, जिसमें भारत ने 5-0 से सीरीज अपने नाम की थी। बतौर कप्तान कोहली की यह पहली वनडे सीरीज जीत थी। इस सीरीज में कोहली का बल्ला भी चला था, क्योंकि उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 197 रन बनाए थे। इसकेबाद कोहली की कप्तानी में कभी जिम्बाब्वे से भारत का मैच नहीं हुआ।

2. अफगानिस्तान
इस टीम के खिलाफ भी भारत को कोहली की कप्तानी में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। ऐसा भी नहीं कि अफगानिस्तान की टीम कमजोर है। अफगानिस्तान टीम 2019 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के काफी करीब पहुंची थी, लेकिन हार गई थी। कोहली की अगुवाई में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2 ही वनडे मैच खेले हैं और दोनों में जीत मिली है। 2014 एशिया कप के दौरान एक मैच हुआ था जिसमें भारत ने आठ विकेट से बाजी मार ली थी। फिर कोहली ने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ एक और वनडे में भारत का नेतृत्व किया और 11 रन से एक रोमांचक मैच में जीता।

3. बांग्लादेश
बांग्लादेश की टीम ने वनडे इतिहास में भारत के खिलाफ कई मैच जीते भी हैं, लेकिन कोहली की कप्तानी में उनकी टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई। कोहली की कप्तानी में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले हैं और तीनों में ही शानदार जीत हासिल की। भारत ने एशिया कप 2014, चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के सेमीफाइनल और 2019 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को कोहली की कप्तानी में हराया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
