'जिनके खुद के घर शीशे...', पाकिस्तानी ट्रोलर्स को आकाश चोपड़ा ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुए महिला टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय फैन्स को जिस खेल की अपेक्षा थी मैच वैसा नहीं बीता और कंगारू टीम ने भारतीय टीम को 85 रनों की करारी मात दी और 5वीं बार खिताब को अपने नाम किया। हालांकि भारतीय टीम की इस बड़ी हार के बावजूद भविष्य को देखते हुए कई सारे सकरात्मक पहलू थे जिसके बारे में सोचकर भारतीय टीम आगे आने वाले टूर्नामेंट पर ध्यान दे सकती है।
और पढ़ें: T20: एलिसा हीली ने तोड़ा हार्दिक पांड्या का बड़ा रिकॉर्ड, शिखा पांडे के नाम दर्ज हुआ अनचाहा आंकड़ा
वहीं भारतीय महिला टीम की इस हार के बाद कुछ ट्विटर यूजर्स ने टीम का मजाक उड़ाना शुरु कर दिया और ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली इस हार की तुलना 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल से करने लगे, जिसमें पाकिस्तान ने भारतीय टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटटेर इन ट्रोलर्स को देखकर चुप नहीं बैठ सके और यूजर्स को करारा जवाब दिया।
और पढ़ें: T20 World Cup: तो क्या हार के लिये शैफाली को जिम्मेदार ठहरायें, सवाल सुनकर भड़की हरमनप्रीत

पाकिस्तानी यूजर्स ने की भारतीय टीम को ट्रोल करने की कोशिश
दरअसल ट्विटर पर कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने भारतीय महिला टीम को ट्रोल करने की कोशिश करते हुए उल्टे सीधे ट्वीट किये। एक यूजर ने लिखा की फादर्स डे पर पाकिस्तान ने भारत को हराया और वीमेन्स डे पर ऑस्ट्रेलिया ने।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारत एक बार फिर फाइनल वैसे हारा जैसे चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से। आकाश चोपड़ा को इन यूजर्स की बातें अच्छी नहीं लगी और उन्होंने ट्विटर का सहारा लेते हुए उन्हें ट्वीट के जरिये करारा जवाब दिया।
|
2017 के बाद पाकिस्तान ने कितने नॉकआउट खेले
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भारतीय महिला टीम को ट्रोल करने की कोशिश में जुटे पाकिस्तानी यूजर से पूछा कि पहले आप यह बताये कि 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से पाकिस्तान कितने बड़े टूर्नामेंट के नॉकआउट में भी पहुंच पाया है।
उन्होंने लिखा,' पहले यह बताओ कि उस फाइनल के बाद से पाकिस्तान कितने नॉकआउट मुकाबले तक पहुंच पाया है। महिला और पुरुष दोनों का जोड़कर बतायें। जिनके खुद के घर शीशे के हों वो लाइट जला के कुपड़े नहीं बदलते दोस्त।'

भारतीय टीम का भविष्य उज्जवल, जल्द मिलेगी ट्रॉफी
गौरतलब है कि भारतीय टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये फाइनल मुकाबले में अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सकी और 85 रनों से हार गई। हालांकि मैच के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि हमारा विश्व कप कैंपेन बताता है कि हमने इस प्रारूप में कितना सुधार किया है और जल्द ही हम इस प्रारूप में और बेहतर बनेंगे। यह हमारे लिये दुर्भाग्यशाली रहा कि हम खिताब नहीं जीत सके लेकिन हमें इस बात की उम्मीद है कि इस युवा टीम के साथ हम जल्द ही वापसी करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
