
एलिसा हीली ने तोड़ा हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने शैफाली वर्मा के हाथों मिले जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया और महज 39 गेंदों में 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाये। इस दौरान उन्होंने किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे तेज 50 रन जड़ने के मामले में भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही वह आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल ( महिला-पुरुष क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में) सबसे तेज 50 रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
एलिसा हीली ने महज 30 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से अपने 50 रन पूरे किये, वहीं हार्दिक पांड्या ने यह रिकॉर्ड आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मुकाबले में महज 32 गेंद में 50 रन ठोंके थे।

शिखा पांडे के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
वहीं भारतीय टीम की तेज गेंदबाज शिखा पांडे के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया जिसे वह कभी भी याद नहीं रखना चाहेंगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने अपने 4 ओवर के स्पैल में 13 की इकॉनामी रेट से 52 रन लुटाए जिसके साथ ही वही महिला टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाली गेंदबाज बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड इमीयर रिचर्डसन के नाम पर था जिन्होंने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने स्पेल में 50 रन दे डाले थे।

यह खिलाड़ी बनी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
महिला विश्व कप फाइनल में 78 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने वाली कंगारू टीम की ओपनर बैथ मूनी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने वर्ल्ड कप 2020 के 6 मैचों में 3 अर्धशतकों के साथ 259 रन बनाए। इस दौरान बैथ मूनी का स्ट्राइक रेट 125.12 का रहा।
कंगारू टीम की दूसरी ओपनर एलिसा हीली को फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिये प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


Click it and Unblock the Notifications
