For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: भारतीय टीम की इमेज खराब कर रही है ऑस्ट्रेलियाई मीडिया, आकाश चोपड़ा ने लताड़ा

Australia vs India Sydney Test aakash Chopra slams Australian media: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का तीसरा मैच भले ही सिडनी के मैदान पर खेला जा रहा है लेकिन ब्रिस्बेन में 15 जनवरी से होने वाले सीरीज के चौथे और आखिरी मैच को लेकर अभी से विवाद जारी है। इतना ही नहीं मेलबर्न टेस्ट मैच में भारतीय टीम के हाथों मिली हार के बाद से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का एक अलग रूप देखने को मिल रहा है जो हर मोड़ पर भारतीय टीम और उसके खिलाड़ियों को घेरने की कोशिश कर रही है।

मेलबर्न में हुए रेस्तरां विवाद को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इस तरह से दिखाने की कोशिश की जैसे भारतीय खिलाड़ी बायोबबल प्रोटोकॉल को निभाना नहीं चाहते हैं तो वहीं पर ब्रिस्बेन टेस्ट को लेकर बीसीसीआई (BCCI) की ओर से कोरोना नियमों में छूट मांगने को ऐसा प्रचारित किया जा रहा है जैसे भारतीय टीम गाबा में ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड को देखकर सीरीज से भागना चाह रही है।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में शुबमन गिल ने नाम किया खास रिकॉर्ड, कार्तिक ने जमकर की तारीफ

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की ओर से बीसीसीआई (BCCI) और भारतीय टीम पर लगाये जा रहे आरोपों को लेकर पूर्व सलामी बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश ने चोपड़ा ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को लताड़ने का काम किया है और कहा है कि वो भारतीय टीम की इमेज खराब करने की कोशिश कर रही है। आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया मेलबर्न में मिली हार को पचा नहीं पा रही है, इसीलिये वह 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं।

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, 'मैंने पहले के दौरों पर भी देखा है कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया मानसिक तौर पर बांटने की कोशिश करती है। पिछली बार जब एडिलेड में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था तो कोच लैंगर ने कहा था कि भारतीय टीम खराब है और वह सामने वाली टीम को बुली करते हैं। मतलब यह तो वो बात हुई जो टीम दूसरों को बुली करती है वो विरोधी टीम पर बुली करने का आरोप लगा रही है। उसके बाद जब वो पर्थ में जीत गये तो कहा कि भारतीय टीम पर्थ में जीत ही नहीं सकती। अब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया वैसा ही माहौल गाबा टेस्ट को लेकर बना रही है और कह रही है कि भारतीय टीम गाबा में कभी मैच नहीं जीत सकती।'

और पढ़ें: AUS vs IND: ब्रिस्बेन टेस्ट को लेकर BCCI के समर्थन में आये सुनील गावस्कर, जानें क्या कहा

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का मानना है कि भारतीय टीम अगर गाबा में मैच खेलती है तो वो बेहतर स्थिति में होगी, क्योंकि वहां पर अगर सभी खिलाड़ी एक-एक कंगारू खिलाड़ी को मार्क करते हैं तो मैच भारत की तरफ झुक जायेगा।

उन्होंने कहा,' यह ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पिच पर खेलने से पहले दो बार सोचेगी, खास तौर पर वो तेज पिच जहां पर भारतीय गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है। लेकिन मीडिया ऐसा माहौल बना रही है कि भारतीय टीम गाबा में खेलने से डर रही है, क्योंकि वहां की पिच पर घास है। मुझे लगता है कि यह सब एक प्लान्ड तरीके से होता है, जहां पर मीडिया की तरफ से पहले स्टोरी आती है और फिर पूर्व खिलाड़ी इसको लेकर बात करने लगते हैं। पिछले दौरे पर भी सारे पूर्व खिलाड़ी एक साथ होकर बोल रहे थे कि भारतीय टीम बदतमीज है लेकिन असल में वह अपनी ही कड़वी दवाई का स्वाद ले रहे थे।'

Story first published: Friday, January 8, 2021, 21:35 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+