For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: ब्रिस्बेन टेस्ट को लेकर BCCI के समर्थन में आये सुनील गावस्कर, जानें क्या कहा

India vs Australia 4th Test Sunil Gavaskar Supports BCCI on Brisbane Test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का तीसरा मैच इस समय सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस बीच बीसीसीआई (BCCI) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के चौथे मैच को लेकर एक दूसरे के सामने खड़े हुए हैं। भारतीय टीम 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में होने वाले चौथे मैच के लिये गाबा जाने से इंकार कर रही है जबकि सीए इस मैच को कहीं और आयोजित कराने से इंकार कर रही है। बीसीसीआई (BCCI) का कहना है कि कोरोना के लिये ब्रिस्बेन में कठिन कानून लागू किये गये हैं जिसको लेकर भारतीय खिलाड़ियों को ऐतराज है और वो दोबारा से क्वारंटीन में नहीं रहना चाहते इसलिये मैच को किसी और शहर में कराया जाये।

जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया गाबा के मैदान पर अपनी टीम के जबरदस्त रिकॉर्ड को देखते हुए मैच को कहीं और आयोजित कराने से बच रही है। इसको लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई (BCCI)) के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि बोर्ड को अपने खिलाड़ियों को बचाने का पूरा अधिकार है।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में शुबमन गिल ने नाम किया खास रिकॉर्ड, कार्तिक ने जमकर की तारीफ

गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि बीसीसीआई (BCCI) अपने खिलाड़ियों को आइसोलेशन नियमों में छूट मांगकर उन्हें बचा रहा है जैसे कि क्वींसलैंड सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने लोगों को बचाना चाह रही है।

चैनल 7 पर बात करते हुए गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा,'जैसे क्वीन्सलैंड सरकार अपने लोगों को बचाने का अधिकार रखती है, ठीक वैसे ही बीसीसीआई (BCCI) के पास भी अपने खिलाड़ियों को बचाने का अधिकार रखते हैं। मुझे लगता है कि हमें इस बात को नहीं भूलना चाहिये। सिडनी में लोग मैदान पर आ रहे है, वापस जाकर रेस्तरां में खाना खा रहे हैं, या फिर पब में 20-30 लोग इकट्ठा हो रहे हैं। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि बीसीसीआई (BCCI) की मांग किसी भी तरह से अनुचित है।'

और पढ़ें: IND vs AUS, Sydney Test: जडेजा का खुलासा, बताया किस प्लान के तहत कंगारुओं को किया ढेर

गौरतलब है कि बीसीसीआई (BCCI) ने गुरुवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान कड़े आइसोलेशन नियमोंं में छूट के लिये एक लेटर लिखा है और सीए की तरफ से उसे जवाब का इंतजार है। ऐसे में अगर क्वींसलैंड सरकार छूट देने से इंकार करती है तो सीरीज का आखिरी मैच रद्द भी किया जा सकता है।

गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि भारतीय टीम की होटल में एक दूसरे से मिलने की अनुमति की मांग अनुचित नहीं है क्योंकि वह पहले ही अभ्यास के लिये 10 घंटे एक दूसरे के साथ मैदान पर साथ हैं।

उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम बस उसी तरह से मिलने की अनुमति चाह रही है जिस तरह से वहां के नागरिकों को मिली हुई है। आपके साथ ऐसा हो सकता है कि गेंद दर्शकों के बीच चली जाये और भीड़ में कोई गेंद को छू ले। यह बात समझना कठिन नहीं है कि भारतीय टीम ऐसा क्यों महसूस कर रही है।'

Story first published: Friday, January 8, 2021, 20:45 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+