
रहाणे को बाहर करने से हैरान हैं आकाश चोपड़ा
अपने यूट्यू चैनल पर फैन्स के सवालों का जवाब देते हुए आकाश चोपड़ा से जब पूछा गया कि आखिर अंजिक्य रहाणे भारतीय वनडे टीम में नंबर 4 की पोजिशन पर जगह बनाने में क्यों कामयाब नहीं हो सके तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह उन्हें टीम से बाहर करने के फैसले से अब तक हैरान हैं। आकाश चोपड़ा के अनुसार रहाणे नंबर 4 पर काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।
उन्होंने कहा, 'नंबर चार पर रहाणे के आंकड़े अच्छे हैं। और अगर इस नम्बर पर बैटिंग करते हुए आप लगातार अच्छा परफॉर्मेंसस देते हो, लगातार अच्छा खेलते हो आपका स्ट्राइक रेट भी करीब 83 (83.71) का है, तो आपको और मौके क्यों नहीं मिलने चाहिए?'

दूध से मक्खी की तरह रहाणे को किया गया बाहर
इस दौरान आकाश चोपड़ा ने अंजिक्य रहाणे को भारत की वनडे टीम से बाहर करने के फैसले पर बात करते हुए कहा कि उन्हें बाहर करने का फैसला कहीं से भी सही नहीं था। उन्हें और मौके मिलने चाहिये थे।
उन्होंने कहा, 'उन्हें टीम से ऐसे बाहर कर दिया गया जैसे दूध में मक्खी निकाली जाती है। ऐसा क्यों किया गया? मुझे लगता है कि उनके साथ गलत हुआ है।'

श्रेयस अय्यर कर रहे हैं जबरदस्त बल्लेबाजी
गौरतलब है कि भारतीय टीम को पिछले काफी समय से बल्लेबाजी में नंबर 4 क्रम के लिये मशक्कत करनी पड़ी है, जिसके चलते इस नंबर पर कई खिलाड़ियों को मौका दिया गया। इस नंबर पर अंजिक्य रहाणे, अंबति रायुडू, ऋषभ पंत और कई अन्य बल्लेबाजों को आजमाया गया लेकिन जिस तरह से श्रेयस अय्यर ने इस नंबर पर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है उससे लगता है कि भारतीय टीम की तलाश पूरी हो गई है। अय्यर ने अब तक दिये गये मौकों का भरपूर फायदा उठाया है और शानदार प्रदर्शन किया है।


Click it and Unblock the Notifications
