For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना के चलते रद्द हुआ भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा, भड़के आकाश चोपड़ा

Aakash chopra slams cricket Australia after Indian Women Tour of Australia Postponed due to coronavirus: नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया (Australia) दौरे पर है, इस बीच भारतीय महिला टीम को भी ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिये दौरे पर जाना था। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय महिला टीम के साथ होने वाली वनडे सीरीज को स्थगित कर दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर देते हुए साफ किया कि दोनों देशों के बीच होने वाली इस सीरीज को अगले सीजन तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी में आयोजित हुए महिला टी20 विश्व कप के बाद से भारतीय महिला टीम ने कोई भी सीरीज नहीं खेली है। वहीं इसको लेकर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपनी नाराजगी जताते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Australia) को लेकर सवाल उठाये हैं।

और पढ़ें: AUS vs IND: मेलबर्न में सिडनी टेस्ट की तैयारी कर रहे रोहित शर्मा, BCCI ने शेयर की तस्वीर

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड की ओर से लिये गये इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा कि इसको लेकर आप क्या सफाई दे सकते हैं, कोरोना वायरस के बीच पुरुष क्रिकटे हो रहा है, लेकिन महिलायें क्रिकेट नहीं खेल सकती। क्या यही लैंगिक समानता है।

गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बॉस निक हॉकली ने भारतीय महिला टीम के साथ होने वाली इस सीरीज को स्थगित करने की जानकारी देते हुए कहा कि हमें उम्मीद थी कि हम इस समर भारत के साथ सीरीज खेल पायेंगे, लेकिन दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के चलते हमें इसे अगले सीजन तक टालना जरूरी हो गया है।

और पढ़ें: AUS vs IND: गावस्कर ने बताया सिडनी में कैसी हो भारत की ओपनिंग जोड़ी, रोहित के साथ यह खिलाड़ी करे ओपन

आपको बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी, जिसका पहला मुकाबला 22 जनवरी से कैनबरा के मैदान पर खेला जाना था।

Story first published: Thursday, December 31, 2020, 21:19 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+