For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: मेलबर्न में सिडनी टेस्ट की तैयारी कर रहे रोहित शर्मा, BCCI ने शेयर की तस्वीर

IND vs AUS
Photo Credit: BCCI/Twitter

India vs Australia 3rd Test BCCI Shares Rohit Sharma's Fielding Pictures from Melbourne: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैचों में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली है, ऐसे में 7 जनवरी से सिडनी के मैदान पर खेला जाना वाला तीसरा टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिये निर्णायक साबित हो सकती है।

सिडनी में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए दोनों टीमें फिलहाल तीसरे मैच की तैयारियों के लिये अभी मेलबर्न में ही रुकी हुई हैं और मैच शुरु होने से 72 घंटे पहले सिडनी पहुंचेगी। इस बीच भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टेस्ट सीरीज के बचे हुए 2 मैचों के लिये बुधवार को टीम से जुड़े।

और पढ़ें: AUS vs IND: गावस्कर ने बताया सिडनी में कैसी हो भारत की ओपनिंग जोड़ी, रोहित के साथ यह खिलाड़ी करे ओपन

भारतीय टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज का स्वागत तालियों के साथ किया तो वहीं पर बीसीसीआई (BCCI) ने साल 2020 के आखिरी दिन अभ्यास में जुटे इस दिग्गज खिलाड़ी की तस्वीर शेयर कर आने वाले मैच में मिलने वाले रोमांच की झलक दिखाई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई (BCCI)) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फील्डिंग प्रैक्टिस करते हुए दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह एक बार गेंद को हवा में उछलकर लपकते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरे में डाइव मारते हुए कैच पकड़ रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते बीसीसीआई (BCCI) ने लिखा, 'इंजन तो बस अभी शुरू हो रहा है, आप देख सकते हैं आने वाले मैच में क्या क्या देखने को मिल सकता है।'

और पढ़ें: टेस्ट में भारतीय टीम ने पिछले एक दशक में किया दुनिया पर राज, जीते हैं सबसे ज्यादा मैच

गौरतलब है कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपना आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ था, जिसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम का हिस्सा थे, लेकिन टी20 सीरीज में चोटिल होने की वजह से दौरे से बाहर हो गये थे।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 2 फरवरी को खेला था, जिसके बाद वो आईपीएल में नजर आये थे और शानदार कप्तानी करते हुए अपनी टीम को पांचवी बार खिताब जिताया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सिडनी टेस्ट के लिये हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल में से किसी एक की जगह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है।

Story first published: Thursday, December 31, 2020, 18:18 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+