IPL 2020: आकाश चोपड़ा ने केएल राहुल को बताया फ्लॉप कप्तान, कहा- पंजाब की नाकामी की लें जिम्मेदारी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के लिये एक बल्लेबाज के तौर पर यह सीजन काफी शानदार रहा है लेकिन बतौर कप्तान उनके लिये यह सीजन कुछ खास नहीं रहा। किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए केएल राहुल ने इस सीजन सबसे ज्यादा 670 रन बनाने का कारनामा किया और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनते हुए ऑरेंज कैप भी जीतने का काम किया।
और पढ़ें: IND vs AUS: क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लौटेंगे इशांत शर्मा, जानें क्या है इंजरी पर अपडेट
हालांकि बतौर कप्तान केएल राहुल की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और सीजन के पहले 7 मैचों में से 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दूसरे राउंड में उनकी टीम ने लगातार 5 मैच जीतकर वापसी तो की लेकिन आखिरी के 2 मैचों में हार के चलते उनकी टीम प्लेऑफ में जगह बना पाने में नाकाम रही।
और पढ़ें: IND vs AUS: वार्म अप मैच खेलने के लिये T20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं शमी-बुमराह, जानें क्यों

पंजाब के लिये आईडियल 11 ढूंढने में नाकाम रहे राहुल
किंग्स इलेवन पंजाब के रिकॉर्ड को देखते हुए भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने केएल राहुल पर निशाना साधा है और कहा कि इस सीजन पंजाब के खराब प्रदर्शन को लेकर उन्हें कुछ जिम्मेदारी लेनी चाहिये चूंकि वह टीम के लिये परफेक्ट प्लेइंग 11 ढूंढ पाने में नाकाम रहे हैं।
यूट्यूब पर जारी अपनी एक वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा,' राहुल की कप्तानी को लेकर मेरा मत 50-50 है चूंकि वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिये खेलते हुए अपनी आदर्श प्लेइंग इलेवन को ढूंढ पाने में नाकाम रहे हैं। मुझे यकीन है कि डिसीजन लेने में टीम मैनेजमेंट और बाकि सब का भी अहम रोल रहा होगा लेकिन यही तो वो प्रॉब्लम्स हैं जिनको उन्हें समझने का समय है।'

गेंदबाजों का इस्तेमाल करने में नाकाम रहे राहुल
गौरतलब है कि केएल राहुल के लिये यह बतौर कप्तान पहला सीजन था जब वो आईपीएल में टीम की कमान संभाल रहे थे। हालांकि आकाश चोपड़ा ने इस दौरान इस बात को स्वीकार किया कि टूर्नामेंट के आखिर में उनकी कप्तानी में सुधार देखने को मिला और उन्होंने अच्छे तरीके से अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।

उम्मीद है कि भविष्य में कप्तानी में होगा सुधार
उन्होंने कहा,' जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा उनकी कप्तानी में सुधार देखने को मिला। वह शुरुआत में अपने गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल नही कर पा रहे थे लेकिन जैसे-जैसे खेल आग बढ़ा उन्होंने रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन और मोहम्मद शमी का सही से इस्तेमाल किया। मैं बस यही कहना चाह रहा हूं कि केएल राहुल की कप्तानी में हमें टूर्नामेंट के दौरान काफी सुधार देखने को मिला। मैं उनकी कप्तानी को 10 में से 7.5 अंक दूंगा। जिसका मतलब है कि उन्होंने न तो ज्यादा खराब किया है और न ही बहुत अच्छा काम किया है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हमें उनकी कप्तानी में सुधार देखने को मिलेगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
