IND vs AUS: वार्म अप मैच खेलने के लिये T20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं शमी-बुमराह, जानें क्यों
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बहुप्रतिक्षित द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिये इस समय भारतीय टीम सिडनी पहुंची हुई है जहां पर टीम सीरीज से पहले अभ्यास करती नजर आ रही है। इस बीच टीम मैनेजमेंट ने हिंट दिया है कि 27 नवंबर से शुरू हो रही 3 वनडे और टी20 सीरीज के लिये वह भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के प्रति कोई लापरवाही नहीं बरतेगी और दोनों खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज में तैयार रखने के लिये बारी- बारी से कुछ मैचों में मौका देती नजर आयेगी।
इसका मतलब साफ है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर्स की सीरीज में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को एक साथ मैदान पर नहीं उतारेगा। ऑस्ट्रेलिया पहुंची भारतीय टीम को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगभग 2 महीनों तक सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 27 नवंबर से वनडे सीरीज के साथ होगी और 8 दिसंबर को आखिरी टी20 मैच खेला जायेगा। इस दौरान सभी मैच सिडनी और कैनबेरा के मैदान पर आयोजित कराये जायेंगे।
और पढ़ें: IND vs AUS: क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लौटेंगे इशांत शर्मा, जानें क्या है इंजरी पर अपडेट
बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण इशांत शर्मा के वापस न लौटने के केस में इन दोनों गेंदबाजों का वर्कलोड मैनेजमेंट कम करने के लिये ऐसा करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के आखिरी 2 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों के दौरान ही एक रेड बॉल का वार्म अप मैच भी खेला जायेगा। इस दौरान लगातार इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और गेंदबाजी कोच भरत अरुण टेस्ट प्रारूप में फिट रखने के लिये दोनों गेंदबाजों को 12 दिन के अंदर 6 मैच खेलने की इजाजत नहीं देंगे।
अधिकारी के अनुसार,' अगर दोनों खिलाड़ियों (बुमराह और शमी) को तीनों टी20 मैच में खिलाया जाता है तो वह एक वार्म अप मैच नहीं खेल सकेंगे और मुझे नहीं लगता कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल इसे सहन कर पाने की स्थिति में है।'
इसका मतलब है कि सीमित ओवर्स प्रारूप के दौरान फैन्स को बुमराह और शमी में से सिर्फ एक ही गेंदबाज मैदान पर तहलका मचाता हआ नजर आये।
और पढ़ें: IND vs AUS: अख्तर ने बताया क्यों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में संघर्ष करेगी विराट सेना
आपको बता दें कि अभ्यास सत्र के दौरान मोहम्मद शमी मुख्य रूप से लाल और पिंक बॉल से गेंदबाजी करते नजर आये जिसका मतलब साफ है कि वह टेस्ट मैच के लिये तैयारी कर रहे हैं। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि यह जोड़ी वनडे क्रिकेट में एक साथ गेंदबाजी करती नजर आये जहां पर यह गेंदबाज अपना 10 ओवर का कोटा खत्म करके वार्म अप मैच का हिस्सा बनें और एडिलेड में खेले जाने वाले डे नाइट टेस्ट में कहर बरसायें।
अगर ऐसा होता है तो टी20 क्रिकेट में दीपक चाहर, टी नटराजन और नवदीप सैनी की तिकड़ी युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के स्पिन अटैक के साथ गेंदबाजी करती नजर आ सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
