For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: यशस्वी जायसवाल को ट्रोल करने पर भड़के आकाश चोपड़ा

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 23वां मैच शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शारजाह के मैदान पर खेला गया, जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए राजस्थान रॉयल्स को उसकी लगातार चौथी हार दी। राजस्थान के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया और टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इस दौरान राजस्थान के लिये युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा 34 गेंदों मे 36 रनों की पारी खेली, हालांकि यह पारी टीम को जीत दिलाने के लिये काफी नहीं थी।

इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने इस युवा खिलाड़ी के खेलने के तरीके पर सवाल उठाते हुए आलोचना शुरु कर दी और ट्रोल करने लगे। इसको देखने के बाद मशहूर क्रिकेट कॉमेंटेटर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने इन लोगों को आड़े हाथों लिया जमकर लताड़ लगाई।

और पढ़ें: IPL 2020: KXIP की लगातार 5वीं हार के बाद युवराज सिंह ने दी ये प्रतिक्रिया

आकाश ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा,' एक 19 साल के बच्चे का मजाक उड़ाने वाले लोगों को लिये एक ही सलाह है कि वह पहले अपने अंदर झांके और सोचें कि जब वो 19 साल के थे तो क्या कर रहे थे। आप जिस युवा बल्लेबाज का मजाक उड़ा रहे हैं उसने इस उम्र में देश के लिये विश्व कप खेला है और मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहा है। लिस्ट ए में दोहरा शतक जड़ा है।'

गौरतलब है कि ट्रोलर्स ने इस युवा बल्लेबाज की आलोचना करते हुए उनकी धीमी गति से बल्लेबाजी करने को लेकर मजाक उड़ाया था। उल्लेखनीय है कि अंडर 19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले इस बल्लेबाज का सफर आसान नहीं रहा है लेकिन वह भारत के लिये सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने विश्व कप के दौरान 400 से ज्यादा रन बनाये और ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी बने।

और पढ़ें: MI vs DC: IPL 2020 का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला, ऐसी हो सकती है दोनों संभावित XI

आपको बता दें कि भले ही यशस्वी के लिये आईपीएल के पहले कुछ मुकाबले शानदार नहीं गुजरे हों लेकिन अगर उन्हें आगे मौका मिलता है तो वह जबरदस्त वापसी करते नजर आयेंगे। राजस्थान की टीम को अपना अगला मुकाबाला रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है। इस मुकाबले के लिए बेन स्टोक्स भी यूएई में अपना क्वारंटीन पूरा करके टीम से जुड़ सकते हैं।

Story first published: Monday, October 12, 2020, 5:42 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+