For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एबी डिविलियर्स ने लिया संन्यास तो टूटा अनुष्का का दिल, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने शुक्रवार को सभी को चौंकाते हुए क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कह दिया है। दुनिया भर में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को साल 2018 में ही अलविदा कह दिया था लेकिन वह फैन्स के लिये दुनिया भर की फ्रैंचाइजी आधारित लीग में खेलते नजर आ रहे थे। संन्यास लेने के बाद डिविलियर्स भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं खेल रहे थे लेकिन जब भी वो फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलने उतरते तो उनकी बल्लेबाजी के पैनेपन में कोई कमी नजर नहीं आयी। एबी डिविलियर्स को जितना प्यार उनके वतन साउथ अफ्रीका में मिला उतना ही प्यार भारतीय फैन्स से भी मिला जो कि उन्हे आईपीएल में खेलते हुए देखना पसंद करते थे।

हालांकि अब फैन्स को आईपीएल में उनके 360 डिग्री शॉटस देखने को नहीं मिलेंगे क्योंकि उन्होंने खेल के हर प्रारूप में खेलने से अलविदा कह दिया है। एबी डिविलियर्स पिछले 10 सालों से आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिये खेलते नजर आये थे। शुक्रवार को जब उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान किया तो सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई जिसमें उनके फैन्स के अलावा कई मशहूर हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

और पढ़ें: आसान नहीं होगी टी20 विश्वकप 2022 की राह, कोच द्रविड़ के सामने हैं 6 चुनौतियां

इस फेहरिस्त में भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है जिन्होंने संन्यास के ऐलान के बाद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में डिविलियर्स के संन्यास लेने की पोस्ट को शेयर करते हुए भावुक मैसेज लिखा और कहा कि उनका दिल टूट गया है।

अपनी स्टोरी में अनुष्का शर्मा ने लिखा,'दुनिया के सबसे महान क्रिकेटर्स और शानदार व्यक्ति जिन्हें जानने और देखने का सौभाग्य मुझे मिला। आपको, डैनियेल (एबी की पत्नी) और बच्चों को जीवन के नये अध्याय के लिये शुभकामनायें। आप लोग जीवन में हर खूबसूरत चीज और उससे ज्यादा खुशियों के हकदार हैं। यह सच में दिल तोड़ने वाला फैसला है (दिल टूटने वाला इमोजी)।'

एबी डिविलियर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर संन्यास का ऐलान किया और लिखा कि यह मेरे लिये करियर का काफी शानदार दौर रहा लेकिन अब मैंने क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया है। अपने भाईयों के साथ गली में खेलने के साथ मैदान पर आने तक मैंने हमेशा इस खेल का आनंद लिया है। अब 37 की उम्र में मेरे अंदर वो आग उतनी तेज नहीं जल रही है। ऐसे में सच्चाई को कबूलना जरूरी है। यह अचानक न लगे इसी वजह से मैं अभी इस फैसले का ऐलान कर रहा हूं। टाइटन्स, प्रोटीज या फिर आरसीबी समेत दुनिया में किसी भी टीम के लिये खेला हूं मुझे हमेशा शानदार अनुभव मिला है, इसके लिये मैं सदा आभारी रहूंगा।

और पढ़ें: क्या CT 2025 में खेलने से इंकार कर सकता है भारत, ऐसा करने पर किसे होगा नुकसान

वहीं डिविलियर्स के संन्यास के ऐलान पर 2011 से आरसीबी में उनके साथ खेल रहे कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हमारे समय के सबसे अच्छे खिलाड़ी और अपने जीवन के सबसे प्रेरणादायी लोगों में से एक हैं डिविलियर्स जिनसे मिलने और जानने का मौका मुझे प्राप्त हुआ। आपने आरसीबी के लिये जो भी किया उसके लिये मुझे बहुत गर्व है। हमारा रिश्ता खेल से परे है और हमेशा रहेगा। यह फैसला मेरे दिल को दुखी करता है पर मुझे पता है कि आपने यह निर्णय अपने और परिवार की भलाई को ध्यान में रखते हुए लिखा है।

Story first published: Friday, November 19, 2021, 17:36 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+