For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एबी डिविलियर्स ने बताया सच तो कोहली भी आए सपोर्ट में, जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 में साउथ अफ्रीका टीम जब बुरे समय में गुजर रही थी तो ट्रेंड में उनकी हार नहीं बल्कि एबी डिविलियर्स आ रहे थे जो संन्यास ले चुके थे। खबरें सामने आईं थी कि विश्व कप में भारत से मिली हार के बाद डिविलियर्स ने बोर्ड के सामने विश्व कप में खेलने की इच्छा जाहिर की थी जिसे ठुकराया गया था। लेकिन अब डिविलियर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि सारा मामला क्या है, जिसके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी उनकी सपोर्ट में आए।

रखी यह बात

रखी यह बात

डिविलियर्स ने कहा, "सबसे पहले, मैंने मई 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की क्योंकि मैं अपने काम का बोझ कम करना चाहता था और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अधिक समय बिताना चाहता था। कुछ लोगों ने जोर देकर कहा कि मैंने पैसों के लिए संन्यास लिया ताकि विदेशी लीग खेल संकू। वे गलत हैं। सच में, मैंने दुनिया भर से खेलने के लिए कई बड़े ऑफर ठुकराए हैं और हर साल घर से दूर रहने में लगने वाले समय को आठ महीने से घटाकर सिर्फ तीन महीने कर दिया है। इसके बाद के क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका टीम और मेरे बीच कोई औपचारिक संपर्क नहीं था। मैंने उन्हें फोन नहीं किया और उन्होंने मुझे फोन नहीं किया।'

धोनी में अभी भी काफी क्रिकेट बचा हुआ है' जानिए किसने कहा ऐसा

डु प्लेसिस से हुई थी सिर्फ इतनी बात

उन्होंने आगे सफाई दी कि,‘‘संन्यास के कई महीनों तक क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका और उनके बीच कोई भी संपर्क नहीं रहा। मैंने उनसे कभी संपर्क नहीं किया और उन्होंने भी कभी मुझसे संपर्क नहीं किया। मैंने अपना फैसला किया और उसी के साथ आगे बढ़ा। मैंने कोच ओटिस गिब्सन और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के शानदार नेतृत्व में खेलने का लुत्फ उठाया।'' डिविलियर्स ने हालांकि कप्तान डुप्लेसिस से चैट संदेश में कहा था कि अगर टीम को उनकी जरूरत हुई तो वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा,‘‘फाफ (डुप्लेसिस) और मैं स्कूल के दिनों से दोस्त है। विश्व कप के लिए टीम के चुने जाने से दो दिन पहले मैंने उनसे चैट के जरिये संपर्क किया। आईपीएल में मैं अच्छी फॉर्म में था और मैंने अनौपचारिक तौर पर उनसे वही बात पूछा जो मुझे एक साल पहले कहा गया था कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं वापसी कर सकता हूं.. 'अगर जरूरत पड़ी तो।'

उन्होंने कहा,‘‘भारत से हार के बाद अचानक से मेरी बातचीत लीक कर दी गयी और उसमें मुझे गलत तरीके से पेश किया गया।'' डिविलियर्स ने कहा, ‘‘ मेरी तरफ या मुझसे जुड़े लोगों ने कुछ भी लीक नहीं किया गया, ना ही फाफ की तरफ से। शायद कोई आलोचना को दूसरी तरफ मोड़ना चाहता था। मुझे नहीं पता। मुझे गलत तरीके से घमंडी, स्वार्थी और अभद्र बताया गया लेकिन विनम्रता से कहना चाहूंगा की भावना बिल्कुल साफ है।''

कोहली ने किया स्पोर्ट

कोहली ने किया स्पोर्ट

वहीं डिविलियर्स के सबसे अच्छे दोस्त माने जाने वाले कोहली ने उनकी स्पोर्ट में कहा, '''मेरे भाई जिन लोगों को मैं पर्सनली जानता हूं उनमें तुम सबसे ज्यादा ईमानदार और समर्पित व्यक्ति हो। तुम्हारे साथ इस तरह का बर्ताव होता देखना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन तुम याद रखो की हम तुम्हारे साथ हैं और तुम पर विश्वास करते हैं। तुम्हारे पर्सनल स्पेस में लोगों की दखलंदाजी दुखद है। तुम्हें और तुम्हारी खूबसूरत फैमिली को और ज्यादा शक्ति और ढेर सारा प्यार। मैं और अनुष्का हमेशा तुम्हारे लिए खड़े हैं गाइज।'

शास्त्री ने बताया किसकी सहमति से धोनी को 7वें नंबर पर भेजने का लिया गया था फैसला

Story first published: Saturday, July 13, 2019, 13:22 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+