2023 विश्व कप खेलने को तैयार हुए एबी डिविलियर्स, लेकिन धोनी से लगाई बड़ी शर्त
नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस के लिए 23 मई 2018 का दिन बेहद निराशाजनक भरा रहा। इस दिन साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को हिला दिया था। वह शानदार फाॅर्म में थे और उनके कंधों पर साउथ अफ्रीका को 2019 का आईसीसी विश्व कप जीताने का जिम्मा था, लेकिन उन्होंने संन्यास लेकर टीम को झटका तो दिया लेकिन फैंस को भी निराश किया। इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 जून से शुरू होने जा रहे विश्व कप में फैंस को 360 डिग्री शाॅट देखने को नहीं मिलेंगे, लेकिन डिविलियर्स ने 2023 विश्व कप में खेलने को तैयार हो चुके हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के से बड़ी शर्त लगाई है।

लगाई ये शर्त
डिविलियर्स हाल ही में यूट्यूब शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' में गौरव कपूर के साथ नजर आए। इस दाैरान उनसे पूछा गया कि क्या वह 2023 विश्व कप तक घूमेंगे और अपने देश के लिए टूर्नामेंट खेलेंगे। 'मिस्टर 360' ने इसका जवाब तो दिया लेकिन बातों-बातों में धोनी से शर्त भी लगा ली। एक चुटीले जवाब के साथ डिविलियर्स ने कहा कि यदि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी इसका हिस्सा होंगे तो वह 2023 विश्व कप का हिस्सा जरूर होंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं 2023 में कितनी उम्र का होऊंगा? 39? मैं वापस आऊंगा, एमएस धोनी अभी भी आसपास है (हंसते हुए)। अगर मैं अभी भी काफी अच्छा हूं, तो कौन जानता है कि एह काैन है?" डिविलियर्स अभी 35 साल के हैं, जबकि धोनी 37 के हैं और आगामी विश्व कप धोनी का भी आखिरी विश्व होने वाला है।

लोगों से जुड़ना है पसंद
इसक अलावा उन्होंने कहा कि "मेरा परिवार जाहिर तौर पर नंबर एक प्राथमिकता है और सबसे सुखद बात जो मैंने कभी की है, पत्नी के साथ समय बिताना। मैं आपसे वादा करता हूं कि यह सबसे पागलपन की बात है। चीजें जो मैंने वास्तव में की हैं, मुझे अचानक से प्यार हुआ। क्योंकि मैं उनके साथ ऐसा कर रहा हूं। यह अजीब है कि यह कैसे काम करता है और मेरे अपने बच्चों की नैपी बदलना एक खुशी की तरह है। यह एक परम आनंद है। मुझे अन्य लोगों की सेवा करना और लोगों से जुड़ना पसंद है।"
विश्व कप के दाैरान स्टेडियम में गूंजेगा 'स्टैंड बाई' सॉन्ग, ICC ने शेयर किया वीडियो

दूसरों को माैका देने के लिए लिया था संन्यास
बता दें कि डिविलियर्स ने 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने संन्यास की घोषणा करते समय कहा था कि यह सही समय है कि दूसरों को मौका दिया जाए। हालांकि यह कठिन फैसला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ बेहतरीन सीरीज के बाद रिटायरमेंट लेने का यह सही समय है। इतना कड़ा फैसला लेने के बारे में उन्होंने कहा था, "सच कहूं तो मैं अब थक गया हूं।" डिविलियर्स भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ चुके हों, लेकिन वह देश-विदेश में हो रही टी20 लीग का हिस्सा बने हुए हैं। आईपीएल सीजन 12 में उन्होंने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हुए 13 मैचों में 442 रन बनाए थे, जिसमें 5 अर्धशतक भी शामिल रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
