For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रज्जाक का आरोप- भारत जानबूझकर CWC 19 में इंग्लैंड से हारा, ताकि पाकिस्तान आने ना बढ़े

नई दिल्ली: कभी-कभी एक खिलाड़ी कुछ कहता है और फिर उसकी बातों के इतने मतलब निकाले जाते हैं कि बात बहुत दूर तक चली जाती है। इस समय बेन स्टोक्स के बारे में ठीक ऐसा ही हुआ जब उन्होंने अपनी पुस्तक में लिखा कि इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 के मैच में भारत की मंशा कुछ इस तरह की थी कि बस वे केवल जीत के लिए नहीं खेल रहे थे और इसने उन्हें आश्चर्यचकित कर गया।

हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बिरादरी ने इसे एक अलग अर्थ में लिया। पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटरों के अनुसार, भारत जानबूझकर मैच हार गया ताकि पाकिस्तान अगले दौर के लिए क्वालीफाई न कर सके।

रज्जाक ने कहा- भारत जानबूझकर हारा

रज्जाक ने कहा- भारत जानबूझकर हारा

सबसे पहले, यह सिकंदर बख्त था जिसने भारतीय टीम पर जानबूझकर मैच हारने का आरोप लगाया था। अब, पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने भी इस बात को कहा है। पाकिस्तान के एक प्रमुख समाचार चैनल से बात करते हुए, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत ने पाकिस्तान को आगे नहीं बढ़ने देने के लिए जानबूझकर मैच गंवा दिया।

ईशांत ने डेब्यू सीरीज में जहीर से उधार लिए जूते, पेसर ने अपने चर्चित रिएक्शन पर भी किया खुलासा

'एक आदमी छक्का मार सकता है लेकिन..'

'एक आदमी छक्का मार सकता है लेकिन..'

"इसमें कोई शक की बात नहीं है। हमने उस समय ही यह कहा था। सारे लोग कह रहे हैं, जितने क्रिकेटर्स हैं सब कह रहे हैं। एक आदमी छक्का मार सकता है, चौका मार सकता है लेकिन फिर भी रोक रहा है ...तो पता चल जाता है ना " रज्जाक ने एआरवाई स्पोर्ट्स को बताया, जो स्पष्ट रूप से एमएस धोनी की ओर इशारा कर रहा था, जिन्होंने उस मैच में 31 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली थी।

बेन स्टोक्स ने भारत की मंशा पर पहले ही उठाए सवाल-

बेन स्टोक्स ने भारत की मंशा पर पहले ही उठाए सवाल-

भारत के लिए उस मैच में पीछा करने के लिए कुल 338 सेट किया गया था। रोहित शर्मा के एक शतक और विराट कोहली के एक अर्धशतक के बाद भी, टीम ने 31 रनों की हार देखी। लेकिन, भारत के हाथ में पांच विकेट बाकी थे और आखिरी पांच ओवरों में धोनी की मंशा पर कई विशेषज्ञों ने सवाल उठाए थे। अगर भारत वह मैच जीत जाता, तो इंग्लैंड विश्व कप के नॉकआउट चरणों में क्वालीफाई करने में विफल हो जाता। इसके बजाय, पाकिस्तान नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने के लिए सबसे आगे होता।

हाल ही में, यह बेन स्टोक्स थे जिनकी किताब ने उस मैच के बारे में एक बार फिर से बात शुरू की। ऑल राउंडर ने अपनी पुस्तक ऑन फायर में कहा कि जिस तरह से भारतीयों ने उस मैच में बल्लेबाजी की, वह इंग्लिश पक्ष के लिए थोड़ा अजीब था।

धोनी-जाधव और कोहली-रोहित की जोड़ी पर सवाल

धोनी-जाधव और कोहली-रोहित की जोड़ी पर सवाल

स्टोक्स ने लिखा था, "यकीनन, जिस तरह से एमएस धोनी ने पारी खेली थी, वह अजीब था। तब भारत को जीत के लिए 11 ओवरों में 66 रन चाहिए थे। वह छक्कों की तुलना में सिंगल पर अधिक भरोसा दिखा रहे थे। एक दर्जन गेंदें शेष रहते हुए भी भारत जीत सकता था। ... उनका (धोनी) या उनके साथी केदार जाधव ने कोई जज्बा ही नहीं दिखाया। मेरे लिए, जबकि जीत अभी भी संभव है। फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जिस तरह से खेला वह रहस्यमय था। मुझे पता है कि हमने इस दौरान शानदार गेंदबाजी की, लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की वह विचित्र लग रहा था। '

Story first published: Saturday, May 30, 2020, 16:33 [IST]
Other articles published on May 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+