For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अब्दुल रज्जाक बोले- पाकिस्तान के पास अलग टैलेंट है, भारत नहीं कर सकता मुकाबला

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्तान के खिलाफ तैयार नहीं होता क्योंकि उनके पास समान स्तर की प्रतिभा नहीं है। रज्जाक से सवाल किया गया कि क्या भारत के पास पाकिस्तान जैसे तेज गेंदबाज या ऑलराउंडर हैं, या उन्हें लगता है कि कोई मुकाबला नहीं है? तो इस सवाल के जवाब देते हुए रज्जाक ने कहा कि भारत पाकिस्तान से मुकाबला नहीं कर सकता और यही कारण है कि वे उनके खिलाफ नहीं खेलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के पास एक अनोखी प्रतिभा है, लेकिन दोनों देशों का एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेलना क्रिकेट के लिए अच्छी बात नहीं है।

रज्जाक ने एआरवाई न्यूज पर एक क्रिकेट शो में इस बात का जिक्र किया, "मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान के साथ भारत मुकाबला कर सकता है क्योंकि पाकिस्तान के पास जिस तरह की प्रतिभा है वह पूरी तरह से अलग है और मुझे नहीं लगता कि यह क्रिकेट के लिए अच्छी बात है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं हो रहे हैं। यह एक रोमांचक संभावना हुआ करती थी और खिलाड़ियों को यह दिखाने का मौका देती थी कि वे कितना दबाव झेल पाते हैं। लेकिन अब ये चीजें गायब हो गई हैं। मुझे लगता है कि अगर दोनों देशों के बीच मुकाबले जारी रहते, तो लोगों को पता चल जाता कि पाकिस्तान में जिस तरह की प्रतिभा है, भारत में नहीं है।"

यह भी पढ़ें- इंडिया कैप हासिल करने के बाद इन दोनों ने आराम किया है : गावस्कर

गाैर हो कि दोनों देश अपने बीच राजनीतिक तनाव के कारण एक दूसरे के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं। 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई वनडे सीरीज नहीं खेली है। दोनों देश केवल एशिया कप और आईसीसी आयोजनों में एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ते हैं।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दोनों देशों के कुछ महान खिलाड़ियों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा निर्मित खिलाड़ियों की भारत से कोई तुलना नहीं है। रज्जाक ने कहा, "भारत के पास भी एक अच्छी टीम है, मैं कुछ और नहीं कह रहा। हां उनके पास अच्छे खिलाड़ी भी हैं, लेकिन अगर आप इसे संभावित रूप से देखें, तो हमारे पास इमरान खान थे, उनके पास कपिल देव थे। अगर तुलना की जाए तो इमरान खान काफी बेहतर थे। हमारे पास वसीम अकरम थे, तब भारत के पास उस क्षमता का खिलाड़ी नहीं था। हमारे पास जावेद मियांदाद थे और उनके पास गावस्कर थे। कोई तुलना नहीं है। तब हमारे पास इंजमाम, युसूफ, यूनिस, शाहिद अफरीदी... उनके पास द्रविड़, सहवाग थे। कुल मिलाकर देखा जाए तो पाकिस्तान ने हमेशा अच्छे खिलाड़ी दिए हैं। यही वजह है कि भारत हमारे खिलाफ नहीं खेलना चाहता।"

Story first published: Tuesday, October 5, 2021, 17:54 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+