पीवी सिंधू ने भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है: मोदी
नई दिल्ली| भारत की होनहार महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू ने एक बार फिर से मकाऊ ओपन खिताब पर कब्जा किया है। सिंधु की इस जीत के जश्न में पूरा भारत डूबा हुआ है तो वहीं देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी सिंधू को जीत की बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने जारी एक वक्तव्य में कहा, "मकाऊ ओपन में सिंधु की जीत के बारे में सुनकर खुशी हुई। उनकी उपलब्धि ने देश को गौरवान्वित किया है। निश्चित तौर पर भारत की इस होनहार बेटी ने एक बार फिर से भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।
सिंधु ने मकाऊ ओपन बैडमिंटन का खिताब जीता
गौरतलब है कि इंडियन बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार को मकाऊ ओपन टूर्नामेंट का एकल खिताब जीत लिया। सिंधु ने लगतार यह खिताब अपने नाम किया है। सिंधू ने इस 120,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण कोरिया की किम हो मिन को 21-12, 21-17 से हराया। यह मैच 45 मिनट चला। गैरवरीय मिन और सिंधु के बीच यह अब तक की पहली भिड़ंत थी जो कि काफी रोचक रही।
Am delighted to hear about PV Sindhu's victory at the Macau Open. Her accomplishments make our entire Nation very proud.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 30, 2014 सिंधू ने लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है।यह सिंधु के करियर का तीसरा ग्रैंड प्रिक्स खिताब है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
