Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर क्या बोले सरफराज अहमद के इटावा वाले मामा

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद के मामा महमूद हसन ने कहा कि मैं चाहता हूं कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जीत हासिल करे। उन्होंने कहा कि मैं अपने भांजे को भी कल के मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद रखता हूं, ताकि वह पाकिस्तान टीम का कप्तान बना रहे। बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद के मामला महबूब हसन उत्तर प्रदेश के इटावा रहते हैं।

रविवार का आमने-सामने होंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें

रविवार का आमने-सामने होंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें

बता दें कि विश्वकप के मुकाबले में रविवार को भारत और पाकिस्तान के मुकाबला होगा। इसके लिए दोनों देशों की टीमों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। यही वजह है कि रविवार को होने वाले हाईवोल्टेज भारत-पाकिस्तान मैच पर टिकी है। यह मैच इंग्लैंड के सबसे पुराने शहरों में से एक मैनचेस्टर (ओल्ड ट्रेफर्ड) में खेला जाएगा। क्रिकेट के इस ऐतिहासिक मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में 20 साल पहले भिड़ंत हुई थी और भारत ने वह मुकाबला 47 रनों से जीत लिया था। क्या टीम इंडिया इस मैदान पर 20 साल पुराना इतिहास दुहरा पाएगी ? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े और क्यों भारत की दावेदारी इस मैच में मजबूत है।

टॉस हारने वाली टीम को मिलेगा फायदा

टॉस हारने वाली टीम को मिलेगा फायदा

क्रिकेट विशेषज्ञों की माने तो वर्ल्ड कप 2019 में भले ही टीमें टॉस जीतना चाहती हों लेकिन ओल्ड ट्रेफर्ड के मैदान पर भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें टॉस हारना चाहेंगी। क्योंकि आंकड़े बताते हैं टॉस जीतने वाली टीम के पक्ष में नहीं है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीमों ने सिर्फ 19 मैच जीते हैं जबकि 26 मैचों में हार मिली है वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ है। यहां खेले गए 46 (जिसके परिणाम आए) मुकाबलों में 28 बार टीमों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है जो लगभग 61% है।

क्या कहते हैं आंकड़ें?

इन 28 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों में महज 10 बार टीमों को जीत मिली है। इस मैदान पर 27 बार चेज करते हुए टीमों को जीत मिली है वहीं महज 18 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत का स्वाद चखा है। इसलिए इस मैदान पर टीम टॉस हारकर चेज करना पसंद करेगी। टीम इंडिया ने 2018 से अब तक 22 मैचों में से 16 मैच चेज कर जीते हैं,ओल्ड ट्रेफर्ड पर आखिरी तीन मुकाबले टॉस हारने वाली टीमों ने ही जीते हैं। इसलिए दोनों टीमें यहां टॉस हारना चाहेंगे।

भारत-पाकिस्तान का मैच रद्द होगा या नहीं, जानिए क्या कहता है माैसम विभाग

Story first published: Saturday, June 15, 2019, 20:16 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+