For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T10 League: एविन लुईस ने की छक्कों की बरसात, एक ओवर में लगाये 5 छक्के, मारी ताबड़तोड़ 50

Abu Dhabi T10 League Maratha Arabians vs Delhi Bulls Evin lewis Slams 5 sixes in one over hits 50 runs in 9 balls: नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच फटाफट क्रिकेट की मैदान पर वापसी हुई है। इस बीच अबुधाबी के मैदान पर टी10 लीग (Abu Dhabi T10 League) के चौथे सीजन की शुरुआत हुई है, जहां पर कैरिबियाई बल्लेबाजों के विस्फोटक बैटिंग की धमक एक बार फिर नजर आ रही है। अबु धाबी में जारी टी10 लीग में शुक्रवार को दिल्ली बुल्स और मराठा अरेबियंस की टीम के बीच भिड़ंत हुई जिसमें दिल्ली बुल्स की ओर से खेलते हुए एविन लुईस ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 55 रनों की पारी खेली जिसमें से 50 रन सिर्फ 9 गेंदों में आये।

एविन लुईस (Evin Lewis) ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाते हुए महज 16 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली और दिल्ली बुल्स को जीत दिलाई। इतना ही नहीं एविन लुईस (Evin Lewis) ने मराठा अरेबियंस के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए एक ओवर में 5 छक्के लगाने का काम किया और एक गेंद मिस हो जाने की वजह से वह 6 गेंद में छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गये।

और पढ़ें: IPL 2021: 5 विदेशी खिलाड़ी जिन पर नीलामी के दौरान हो सकती है पैसों की बरसात

शुक्रवार को खेले गये इस मैच में मराठा अरेबियंस की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाये जिसमें कप्तान मोसाद्देक हुसैन ने 35 रनों का योगदान दिया। वहीं एविन लुइस की शानदार बल्लेबाजी के चलते यह स्कोर दिल्ली बुल्स के लिये काफी छोटा साबित हुआ और उसने 10 ओवर के मैच में इसे महज 5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

एविन लुईस (Evin Lewis) ने पांचवे ओवर में बैटिंग का गियर बदला और मुख्तार अंसारी के इस ओवर में पहली 2 गेंदों पर लगातार 2 छक्के लगाये, हालांकि तीसरी गेंद पर वह छक्का लगाने से चूक पर 2 रन लेने में कामयाब रहे। वहीं लुईस (Evin Lewis) ने अगली 3 गेंदों में लगातार 3 छक्के लगाकर अपना अर्धशतक तो पूरा किया ही साथ ही में टीम को इसी ओवर में जीत भी दिला दी।

और पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट के 144 सालों में यह खास रिकॉर्ड है सिर्फ इरफान पठान के नाम, लिस्ट में शामिल नहीं है दूसरा बॉलर

मुख्तार के इस ओवर में एविन लुइस ने एक वाइड समेत 33 रन बटोरे, वहीं गेंदबाजी के दौरान दिल्ली बुल्स के लिये फिडेल एडवर्ड्स और अमाद बट्ट ने शानदार गेंदबाजी की, जहां एडवर्डस ने 2 ओवर में 15 रन देकर एक विकेट हासिल किया तो वहीं पर बट्ट ने 2 ओवर में सिर्फ 7 रन खर्च किये और 1 विकेट हासिल किया।

Story first published: Saturday, January 30, 2021, 17:14 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+