For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T10 League: निकोलस पूरन ने की छक्के-चौकों की बरसात, लगाई ताबड़तोड़ फिफ्टी

Abu Dhabi T10 League Maratha Nicholas Pooran slams 5 huge Sixes 5 fours to get 21 balls 50 runs: नई दिल्ली। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी10 लीग (Abu dhabi T10 League) की शुरुआत इस समय अबुधाबी में हो चुकी है और यहां पर कैरिबियाई खिलाड़ी जमकर धमाल मचा रहे हैं। शुक्रवार को एविन लुईस की ओर से एक ओवर में 5 छक्के लगाने के बाद शनिवार को निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने भी आतिशी बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया। शनिवार को नॉर्दन वॉरियर्स (Northern Warriors) और दिल्ली बुल्स (Delhi Bulls) के बीच खेले गये मैच में वॉरियर्स (Northern Warriors) के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 10 ओवर में 137 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

वहीं रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली बुल्स (Delhi Bulls) की टीम 105 रन ही बना सकी और वॉरियर्स (Northern Warriors) की टीम ने 32 रनों से मैच को जीत लिया। शनिवार को खेले गये इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही वॉरियर्स (Northern Warriors) की टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज लेंडी सिमंस को बिना कोई रन बनाये वापस पवेलियन लौट गये।

और पढ़ें: IPL 2021 की मेजबानी को लेकर BCCI का बड़ा ऐलान, बताया कहां होंगे मैच

वहीं कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने जिन्होंने महज 21 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रन बना डाले और इस दौरान 5 चौके 5 छक्के भी लगाये। वहींं रोवमैन पॉवेल और फैबियन एलेन ने भी ताबड़तोड़ पारियां खेली और 18 गेंदों में कुल 52 रन बना डाले। पॉवेल ने जहां 8 गेंदों में 2 छक्के, 2 चौकों की मदद से 24 रन बनाये तो वहीं पर फैबियन एलेन ने 10 गेंदों में 28 रन ठोंक डाले।

वहीं नॉर्दन वॉरियर्स (Northern Warriors) के लिये दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज वेन पार्नेल ने शानदार गेंदबाजी की और 2 ओवर्स में 15 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किये। वहीं दिल्ली बुल्स (Delhi Bulls) के लिये रवि बोपारा ने सबसे ज्यादा 15 गेंदों में 36 रन बनाने का काम किया। बोपारा ने अपनी इस पारी में 2 चौके और 4 छक्के लगाये।

और पढ़ें: IND vs ENG: जोस बटलर का खुलासा, बताया- भारत पर कौन सा खिलाड़ी पड़ेगा भारी

दिल्ली बुल्स (Delhi Bulls) के लिये रवि बोपारा के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज टिककर रन नहीं बना सका, जिसके चलते दिल्ली बुल्स (Delhi Bulls) की टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी और 32 रन से मैच हार गई।

Story first published: Sunday, January 31, 2021, 17:15 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+