For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 की मेजबानी को लेकर BCCI का बड़ा ऐलान, बताया कहां होंगे मैच

IPL 2021 Dates & Schedule: IPL 14 is set to start on April 11 | वनइंडिया हिंदी

IPL 2021 BCCI Confirms that India Will Host Season 14 of Indian Premier league says Safer than UAE: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस समय क्रिकेट में दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल (IPL) के 14वें सीजन के आयोजन की तैयारी कर रहा है। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते पिछले साल इस टूर्नामेंट का आयोजन समय पर नहीं हो सका था और बाद में इसे भारत के बजाय यूएई में आयोजित कराया गया। हालांकि बीसीसीआई (BCCI) इस साल न सिर्फ टूर्नामेंट को सही समय पर आयोजित करने की योजना बना रही है बल्कि टूर्नामेंट को भारत में ही आयोजित कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।

बीसीसीआई (BCCI) के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल (Arun Dhumal) ने आईपीएल (IPL) 2021 की मेजबानी के बारे में बात करते हुए कहा कि भारत में करोना वायरस के संक्रमण के बाद हालात बेहतर हो रहे हैं और इसी के चलते आईपीएल (IPL) के 14वें सीजन के आयोजन के लिये विदेशी सरजमीं पर आयोजित कराने का कोई विकल्प नहीं रखा गया है। इसके साथ ही धूमल (Arun Dhumal) ने साफ किया कि बोर्ड को पूरा यकीन है कि इस टूर्नामेंट का संचालन इस बार भारत में ही हो सकेगा।

और पढ़ें: IND vs ENG: जोस बटलर का खुलासा, बताया- भारत पर कौन सा खिलाड़ी पड़ेगा भारी

आईपीएल (IPL) 2021 की मेजबानी पर बात करते हुए धूमल (Arun Dhumal) ने कहा ,' हम आईपीएल (IPL) के 14वें सीजन का आयोजन भारत में ही कराने को लेकर काम कर रहे हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि यह इस बार स्वदेश में ही आयोजित कराया जा सकेगा। देश में महामारी की स्थिति में सुधार हो रहा है। भारत इस समय यूएई से ज्यादा सुरक्षित है और वैक्सिनेशन की प्रक्रिया के साथ हालात और भी बेहतर होने की उम्मीद है। यूएई में पिछले कुछ समय में जहां कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है तो वही ंभारत में गिरावट आई है। यही कारण है कि हम आईपीएल (IPL) के आयोजन के लिये बैकअप मेजबान देश के बारे में सोच भी नहीं रहे। हमें पूरा यकीन है कि इसका आयोजन भारत में ही होगा।'

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग 15 हजार लोग प्रति दिन हो गई है जो कि सितंबर में लगभग 90 हजार लोग प्रति दिन थी।

और पढ़ें: IND vs ENG: चेन्नई टेस्ट में क्लाइव लॉयड का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली, देखें आंकड़े

अरुण धूमल (Arun Dhumal) ने इस दौरान घरेलू क्रिकेट की वापसी और रणजी ट्रॉफी को आयोजित न कराने को लेकर भी बात की। धूमल (Arun Dhumal) का मानना है कि साल 2020 में हुए नुकसान की भरपाई करना आसान नहीं है लेकिन हमें खिलाड़ियों को मैदान पर सुरक्षित वापस लाना है, फिर वो चाहे अंडर 19 हो या महिला क्रिकेट। सभी प्रारूपों में वापसी कर पाना थोड़ा मुश्किल है इसलिये जब तक वैक्सिनेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती हम घरेलू क्रिकेट में सिर्फ सीमित ओवर्स प्रारूप मे ंही क्रिकेट खेलेंगे।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पिछले 87 सालों में यह पहली बार होगा जब रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हो सकेगा, उसके बजाय विजय हजारे ट्रॉफी और महिला क्रिकेट के लिये वनडे सीरीज का आयोजन किया जायेगा।

Story first published: Sunday, January 31, 2021, 16:04 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+