Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैदान पर छाई जडेजा-धोनी की जोड़ी, भारतीय क्रिकेट के लिए बन गया नया रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 में रविंद्र जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में शामिल किया गया। जडेजा को पिछले 8 मैचों में माैका नहीं मिला था, लेकिन उन्हें जब माैका मिला तो उन्होंने नया इतिहास रच दिया। हालांकि उन्होंने यह इतिहास महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर रचा। दरअसल, जडेजा-धोनी भारत के लिए सफल विकेटकीपर-गेंदबाज बन गए हैं। यानि कि इन दोनों ने मिलकर सबसे ज्यादा विकेट निकाले।

तोड़ा इस पुरानी जोड़ी का रिकाॅर्ड

तोड़ा इस पुरानी जोड़ी का रिकाॅर्ड

जडेजा को मोहम्मद शमी की जगह टीम में शामिल किया गया। जडेजा ने 11वें ओवर की चाैथी गेंद पर कुसल मेंडिस का शिकार किया। मेंडिस जडेजा की गेंद को समझ नहीं सके और विकेट के पीछे धोनी के हाथों स्टंप आउट हो गए। इसी के साथ जडेजा-धोनी की जोड़ी के नाम यह 29वां विकेट रहा। आजतक विकेटकीपर-गेंदबाज के रूप में किसी भी जोड़ी ने इतने विकेट नहीं निकाले। इस मामले में जडेजा-धोनी ने पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया और तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद के रिकाॅर्ड को तोड़ा है। मोंगिया और वेंकटेश ने मिलकर भारत के लिए 28 विकेट निकाले थे।

धोनी के जन्मदिन से पहले ICC ने जारी किया वीडियो, देखकर आप भी हो उठेंगे भावुक

ज्यादा बार उखाड़े स्टंप

ज्यादा बार उखाड़े स्टंप

धोनी ने जडेजा की गेंदों पर 29 शिकार में से 19 स्टंप आउट जबकि 10 कैच लपके हैं। इससे पहले धोनी ने हरभजन के साथ मिलकर 25 शिकार किए थे। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट के लिए जडेजा-धोनी ने विकेटकीपर-गेंदबाज के रूप में ज्यादा शिकार करने का रिकाॅर्ड स्थापित कर दिया है जिसे तोड़ना अब मुश्किल नजर आता है।

इस जोड़ी नाम है विश्व रिकाॅर्ड

इस जोड़ी नाम है विश्व रिकाॅर्ड

हालांकि जडेजा और धोनी की जोड़ी इस मामले में विश्व रिकॉर्ड से काफी दूर है। साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर व पूर्व गेंदबाज मखाया एनटिनी की जोड़ी के नाम सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकाॅर्ड है। इन दोनों के नाम 75 विकेट दर्ज हैं जो 1998 और 2008 के बीच आए। इस जोड़ी के विश्व रिकाॅर्ड का टूटना फिलहाल ना के बराबर दिख रहा है।

विराट ने निभाया अपना वादा, टिकट देकर जीता 'बूढ़ी दादी' का दिल

Story first published: Sunday, July 7, 2019, 11:55 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+