U19 Asia Cup 2021: ओपनिंग मैच में भारत ने यूएई को चटाई धूल, हरनूर-यश के दम पर 154 रनों से रौंदा

Asia Cup
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। यूएई के मैदानों पर आयोजित किये जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2021 का आगाज बुधवार (23 दिसंबर) से भारत और यूएई की टीम के मैच से हुआ जहां पर यश धुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में मैच को अपने नाम किया और जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। दुबई के आईसीसी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गये इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 5 विकेट खोकर 282 रनों का स्कोर खड़ा किया। 283 रनों का पीछा करने उतरी यूएई की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पायी और 34.3 ओवर्स में 128 रन पर ही सिमट गई। भारत की अंडर 19 टीम ने अपना पहला मैच 154 रनों से जीत लिया है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने महज 5 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (2) का विकेट रन आउट के रूप में खो दिया। इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह (120) ने शेख रसीद (35) के साथ दूसरे विकेट के लिये 90 रनों की साझेदारी की, पर यूएई के अफजल खान ने रसीद का विकेट लेकर पार्टनरशिप को खत्म किया।

और पढ़ें: IND vs SA: राहुल द्रविड़ के चलते खत्म हो जायेगा कोहली के शतकों का सूखा, पूर्व चयनकर्ता ने बताया कैसे

हरनूर सिंह ने अपनी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखा और कप्तान यश ढुल (63) के साथ तीसरे विकेट के लिये 120 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 200 से पार ले गये। हरनूर सिंह ने इस दौरान 130 गेंदों का सामना कर 11 चौकों की मदद से 120 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान यश ढुल ने भी 68 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 63 रनों की पारी खेली।

44वें ओवर में दो लगातार गेंदों पर भारतीय टीम ने अपने दो विकेट खो दिये जिसके बाद राज्यवर्धन हांगरगेकर ने आतिशी पारी खेलकर भारतीय टीम के स्कोर को 282 पर पहुंचा दिया। हांगरगेकर ने 23 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन बनाये और भारतीय टीम ने आखिरी 6 ओवर में 66 रन जोड़े। जवाब में यूएई की टीम के लिये सलामी बल्लेबाज काई स्मिथ (45), सूर्य सेठ (21), ध्रुव परासर (19) और कप्तान अलीशान शराफु (13) को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सका।

और पढ़ें: IND vs SA: जब 458 रन बनाने के बाद भी भारत हारने वाला था मैच, इतिहास रचने से चूका था साउथ अफ्रीका

भारतीय टीम के लिये राज्यवर्धन हांगरगेकर ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 9 ओवर फेंककर 24 रन दिये और सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। हांगरगेकर के अलावा गर्व सांगवान (5 ओवर, 39 रन), विक्की ओसवाल (6.3 ओवर, 7 रन) और कौश तांबे (4 ओवर, 16 रन) ने 2-2 विकेट चटकाये। भारतीय टीम को एशिया कप का अगला मैच 25 दिसंबर को पाकिस्तान की अंडर 19 टीम के खिलाफ खेलना है।

Story first published: Thursday, December 23, 2021, 19:45 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+