धुआंधार पारी खेलकर भारत को जिताने वाले पंत के भविष्य पर कोहली ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया है। सीरीज के अंतिम मैच में 65 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम की जीत में योगदान देने वाले पंत की तारीफ विराट कोहली ने की है। भारत ने यह मैच 7 विकेट से जीता था। इससे पहले दो मैचों में 4 और 0 रनों की पारियां खेलने वाले पंत को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

कोहली ने बताया किस रास्ते पर चल रहे हैं पंत
विराट ने मैच के बाद पंत की पारी की बहुत अच्छी करार दिया है। कोहली ने कहा- शुरुआती दो मैचों के लिए पंत निराश थे। वह अच्छा खेल रहे थे लेकिन रन नहीं बन पा रहे थे, वे गेंद को भी अच्छा हिट कर रहे थे लेकिन टी20 क्रिकेट ऐसा ही होता है। आज के दिन पंत ने खुद की योग्यता को पूरा मौका देते हुए बड़े शॉट्स तब खेले जब उनकी जरूरत थी। इसके साथ ही कोहली ने यह भी बताया कि बल्लेबाजी कोच ने पंत को पहली ही खेल खत्म होने तक खेलने का संदेश दे दिया था। कोहली ने यह भी कहा कि विनिंग रन बनाना हमेशा आपको ज्यादा आत्मविश्वास देता है।

दीपक चाहर पर क्या बोले-
पंत पर आगे बात करते हुए कोहली बोले- हम पंत से इस तरह की और भी ज्यादा परफार्मेंस देने की उम्मीद कर रहे हैं। उनके पास जबरदस्त प्रतिभा है ये सब जानते हैं। उनको बस अपने खेल को बनाने की जरूरत है और ऐसी पारियां लगातार खेलने की जरूरत है। इसके अलावा कोहली ने 3 विकेट लेने वाले दीपक चाहर की भी तारीफ की। दीपक के अलावा राहुल चाहर ने एक विकेट लिया। ये उनका भारत के लिए पहला मैच था। कोहली ने कहा- ये दीपक की शानदार गेंदबाजी ही थी जिसके दम पर वेस्टइंडीज की टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाई। उनको मैच की शुरुआती स्टेज में अच्छी स्विंग मिली।
ICC Test Rankings: कोहली और स्मिथ में फिर शुरू हुई वर्चस्व की 'जंग'

क्या धवन हैं चिंता का विषय ?
कोहली ने इस दौरान शिखर धवन पर भी बात की और कहा- वह काफी अनुभवी बल्लेबाज हैं। कई बार टी20 क्रिकेट आपको 50 ओवर के खेल के जितने मौके नहीं देता और आप अचानक आउट हो जाते हैं। हमको पता है एक बार धवन क्रीज पर कुछ समय बिता लेंगे तो उनके पास भरपूर कौशल है। इसलिए ये कोई चिंता की बात नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
