विराट के इस खास संदेश ने जीता ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज का दिल, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दुनिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वैसे तो अपने प्रदर्शऩ के दम पर कई लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए हैं, लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट एडम गिलक्रिस्ट किसी और वजह से कोहली तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं, और उनसे कुछ इस तरह से प्रभावित हैं कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट की तारीफों के पुल बांधे हैं। दरअसल गिलक्रिस्ट ने विराट कोहली के उस बयान के लिए तारीफ की है जिसमे उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की वकालत करते हुए टेस्ट चैंपियनशिप को एक अच्छी शुरूआत बताया है।
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2018: भारतीय टीम का ऐलान, रोहित करेंगे अगुवाई, टीम में नए चेहरे को मिली जगह
कुछ इस तरह की तारीफः ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखे एक संदेश में कोहली के इस बयान की तारीफ करते हुए लिखा है, ' कोहली का यह बयान बेहद खुशी देने वाला है। कोहली की राय इस वक्त बेहद अहमियत रखती है। इसके साथ ही उन्होंने कोहली के बयान को भी शेयर किया है। बता दें कि दरअसल कोहली ने हाल में एक मैग्जीन को दिए बयान में कहा कि टेस्ट ही असली क्रिकेट है और इसे बचाने के लिए टेस्ट चैंपियनशिप एक कारगर कदम साबित हो सकती है। इसके अलावा कोहली ने टी 20 से भी छोटे फॉर्मेट यानी 100 बॉल्स क्रिकेट की शुरुआत पर भी अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। बता दें कि इस वक्त विराट सेना इंग्लैंड के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में व्यस्थ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
