लंदन: इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 सीरीज पर कब्जा तो कर लिया लेकिन वनडे सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक वनडे में भारत को आठ विकेट की करारी हार मिली थी। वहीं, अब भारतीय टीम टेस्ट मैचों में अपने प्रदर्शन में सुधार लाते हुए जीत दर्ज करने की तैयारियों में जुटी है लेकिन उनके सामने एक इंग्लिश गेंदबाज की चुनौती है जिसने टीम इंडिया और खासकर कप्तान कोहली को वनडे सीरीज में बहुत परेशान किया है।
ये भी पढ़ें: PICS: इंग्लैंड दौरे से वापस आते ही कुछ इस लुक में नजर आए एमएस धोनी
हम बात कर रहे हैं आदिल राशिद की, जिन्होंने कप्तान कोहली को खासा परेशान किया है। हालांकि इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन हाल की एकदिवसीय सीरिज में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इस खिलाड़ी को टीम में वापस बुलाने की बातें चल रही हैं। भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आदिल राशिद को वापसी के लिए मनाने की तैयारी में है। भारत के खिलाफ छह विकेट लेने वाले राशिद ने अपनी एक जादुई गेंद पर विराट कोहली का विकेट भी लिया था।
तीसरे वनडे में जब आदिल की गेंद पर कप्तान विराट कोहली क्लीन बोल्ड हुए थे, तो वहीं खड़े हो गए थे। आदिल के इसी प्रदर्शन को देखते हुए ईसीबी उनको टेस्ट टीम में शामिल करने की सोच रहा है। अगर ऐसा होता है तो आदिल की टेस्ट क्रिकेट में वापसी टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। हालांकि राशिद ने 10 टेस्ट मैचों में 38 विकेट लिए हैं और अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के खिलाफ ही साल 2016 में खेला था। वहीं, टेस्ट में वापसी को लेकर राशिद ने भी कहा है कि वो टेस्ट क्रिकेट छोड़ चुके हैं फिर भी अगर टीम को उनकी जरूरत होगी तो वो इसपर विचार करेंगे।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने बनाया एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड