For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत-पाक मैच का रोमांच चरम पर, 10 सेकेंड के 30 लाख रुपये, पूछिए कहां?

4 जून को मैच के समय टीवी पर दिखाए जाने वाले विज्ञापन के 10 सेकेंड के लिए प्रायोजक कंपनियां 27 से 30 लाख रुपये तक खर्च करने को तैयार हैं

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी-2017 में इंडिया-पाकिस्तान मैच के बीच महामुकाबला 4 जून को होने जा रहा है। दोनों देश के लोग इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सबको पता है कि भारत का असली मुकाबला इसी दिन है इसलिए हर किसी की कोशिश है कि इस दिन को हर तरह से भूनाया जाए।

मीडिया चैनल ने जहां इस मैच को रण, जंग, वॉर के नाम से संबोधित किया है वहीं इस मैच का प्रसारण करने वाले ब्रॉडकास्टर भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं कि इस मैच के जरिए मुनाफा कमाने का।

10 सेकेंड के स्लॉट का 30 लाख !

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 4 जून को मैच के समय टीवी पर दिखाए जाने वाले विज्ञापन के 10 सेकेंड के लिए प्रायोजक कंपनियां 27 से 30 लाख रुपये तक खर्च करने को तैयार हैं क्योंकि सबको पता है कि इस दिन हर भारतीय और पाकिस्तानी जितना संभव हो पाएगा, टीवी से ही चिपका रहेगा।

भारत-पाक मैच का जुनून चरम पर

इसमें कोई शक नहीं कि जब भी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होता है, लोगों का जूनून सिर चढ़कर बोलता है इसलिए एड वाले भी मोटी रकम देने को तैयार रहते हैं। मालूम हो कि इससे पहले भारत और पाकिस्तान आईसीसी विश्व कप में 2015 और 2016 टी-20 विश्व कप में खेल चुके हैं। इस दौरान भी 10 सेकेंड के विज्ञापन के लिए जगह की कीमत में 25 फीसदी की बढोतरी हुई थी लेकिन इस बार ये बढोतरी लगभग दूनी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+