AFG vs WI: टी-20 में चाहर के बाद बरपा अफगानी बॉलर का कहर, वेस्टइंडीज पस्त
नई दिल्ली: अफगानिस्तान की टीम को लगातार हार झेलने के बाद अपने गेंदबाज करीम जनात के जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में जीत मिल गई। इसके साथ ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। इस सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज की टीम ने 30 रनों से जीता था। बता दें कि कैरेबियाई टीम अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में बतौर मेहमान वनडे, टी-20 और टेस्ट मैच खेलने के लिए आई हुई है। इस सीरीज में अफगानिस्तान मेजबान की भूमिका में है। इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में विंडीज ने अफगान टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था। इस प्रकार ये अफगानिस्तान की इस दौरे पर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली जीत है।

टूटते हुए बचा दीपक चाहर का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के लिए इस मैच में हीरो रहे करीम जनात जिन्होंने 4 ओवर में महज 11 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके कहर की बदौलत कैरेबियाई टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन ही बना सकी। इतना ही नहीं इस घातक गेंदबाजी के चलते भारत के गेंदबाज दीपक चाहर का रिकॉर्ड भी टूटते-टूटते रह गया है। 21 साल के करीम से पहले दीपक चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ 3.2 ओवर में केवल 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे। दीपक का यह आंकड़ा टी-20 के इतिहास का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

करीम जनात का कहर-
करीम जनात ने इस मैच में बल्लेबाज से भी टॉफ प्रदर्शन किया। वे 26 रन बनाने के साथ ही अफगानिस्तान के संयुक्त रूप से टॉप स्कोरर रहे। इस मैच में हज़रतुल्लाह ज़ज़ई (26) ने भी इतने ही रन बनाए। इसके अलावा निचले क्रम पर गुलबदीन नायब ने 18 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। बता दें कि करीम मध्यम गति के गेंदबाज हैं। वेस्टइंडीज टीम की ओर से केसरिक विलियम्स को सबसे ज्यादा तीन विकेट मिले जबकि जेसन होल्डर और कीमो पॉल को 2-2 विकेट मिले।
IND vs BAN: भारतीय पेस अटैक की सफलता के पीछे है ईशांत, शमी, उमेश की नई बॉन्डिंग

रोमांचक हुई टी-20 सीरीज-
इसके जवाब में वेस्टइंडीज टीम की हालत खस्ता रही और करीम ने मेहमानों के टॉप ऑर्डर की बखिया उधेड़कर रख दी। नवीन उल हक ने ब्रैंडन किंग को 12 रनों के निजी स्कोर पर चलता कर दिया जबकि इविन लुईस (14), हेटमायर (11), रदरफोर्ड (6), कप्तान पोलार्ड (7) को करीम ने शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने कीमो पॉल (11) का भी विकेट लिया। ले-देकर कैरेबियाई विकेटकीपर दिनेश रामदीन ही 20 रनों से ऊपर का आंकड़ा छू सके जिन्होंने 24 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों टीमों के बीच तीसरा टी-20 रविवार (17 नवंबर) को खेला जाएगा जो निर्णायक होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
