For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN: भारतीय पेस अटैक की सफलता के पीछे है ईशांत, शमी, उमेश की नई बॉन्डिंग

नई दिल्ली: एक बार फिर से भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी का डंका जमकर बजा। इस बार सामने थी बांग्लादेश की टीम और कहानी वही दोहराई गई जो दक्षिण अफ्रीका के साथ हुई थी। यानी भारतीय सरजमीं पर स्पिन से ज्यादा तेज गेंदबाजी का जलवा। ये एक ऐसा बदलाव है जिसकी चर्चा इस समय भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा हो रही है। मजेदार बात ये है कि जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी सभी तेज गेंदबाज वही है जो काफी लंबे समय से क्रिकेट में खेल रहे हैं। ऐसे में यह जानना काफी दिलचस्प हो जाता है कि पिछले कुछ समय से अचानक इन गेंदबाजों के साथ क्या तब्दीली आई है जिसने भारतीय गेंदबाजी को दुनिया के मौजूदा सर्वश्रेष्ठ पेस अटैकों में शुमार कर दिया है।

आखिर इस पेस अटैक को किसने बदल दिया?

आखिर इस पेस अटैक को किसने बदल दिया?

बात ताजा प्रदर्शन की करे ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने आपस में 14 विकेट लिए और अपनी टीम को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में एक पारी और 130 रनों से हराने में मदद की। तेज गेंदबाजों ने शानदार पिच पर कहर बरपाया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश को पहली पारी में 150 रनों पर आउट कर दिया गया। इसके बाद भारत ने मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक के साथ 493/6 रनों पर पारी घोषित करने के साथ, दूसरी पारी में बांग्लादेश को 213 रनों पर आउट कर दिया। मोहम्मद शमी ने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में 4 विकेट लेकर सबसे अहम भूमिका अदा की।

AUS vs PAK: कंगारूओं को लगा झटका, 1st टेस्ट से पहले सस्पेंड हुए जेम्स पैटिंसन

"कोई गेंदबाज सीनियर-जूनियर के दायरे में नहीं"

शमी ने दक्षिण अफ्रीकी सीरीज में भी दमदार प्रदर्शन किया था। भारत की तेज गेंदबाजी पर पेस ब्रिगेड के सबसे अनुभवी गेंदबाज ईशांत शर्मा ने बात की है। मैच के बाद ईशांत ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "मैं टीम में सीनियर की तरह से नहीं जुड़ा हुआ है, हमसे से कोई भी जूनियर या सीनियर मानसिकता नहीं रखता है। हम हमेशा एक दूसरे की सफलता का आनंद उठाते हैं, एक दूसरे से बात करते हैं और अपने प्लान को शेयर करने के साथ ही उस पर काम करते हैं। ये एक स्वस्थ प्रतियोगिता है।" इसके अलावा ईशांत ने हर्षा भोगले से बात करते हुए शमी की तारीफ की और कहा कि इस समय शमी ऐसी गेंदबाजी कर रहे हैं कि जहां भी गेंद डाल रहे हैं वहीं उनकी विकेट मिल जाता है। ईशांत ने मजाक में हंसते हुए कहा, "मैं शमी से पूछता हूं कि वो ऐसा क्या कर रहा, जब पैड पर लगती है तो आउट कर देता है, बल्लेबाज पुल मारता है तो आउट हो जाता है। मैं इससे पूछ रहा हूं कि ऐसा क्या कर रहा है, हमें भी बता दे हम तो बीट करा-करा के परेशान हैं। ऐसी कौन सी चीज कर रहा है।"

शमी की सफलता का राज-

शमी की सफलता का राज-

ईशांत के इस मजाक पर शमी ने कहा, "मेरे दिमाग में रहता है कि मैं कोच और कप्तान की तरफ से फ्री हूं। बाकी आप लोग हैं जो मुझे फ्री रहने देते हैं और ज्यादा सोचने नहीं देते। जो टेस्ट मैच में करना चाहिए मैं वही कर रहा हूं, मैं अच्छे टप्पे पर रख रहा हूं। आप लोग मेरा काम आसान कर देते हैं।" इसके अलावा शमी ने बताया कि हम एक दूसरे को प्रेरित करने की कोशिश करते रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हम एक दूसरे के साथ मजाक करते हैं, जो बहुत अच्छा लगता है। जब हम एक साथ मैदान पर होते हैं। हम कभी महसूस नहीं करते हैं कि हम दूसरों की सफलता का आनंद नहीं ले रहे।

T10 League: अबु धाबी में दिखा अजीबो-गरीब एक्शन में गेंदबाजी करने वाला बॉलर, फैन्स चौंके

उमेश यादव ने क्या कहा-

उमेश यादव ने क्या कहा-

वहीं शमी के साथ मजाक करते हुए जब ईशांत ने उनसे उनकी सफलता के बारे में जोर देकर पूछा तो शमी ने हंसते हुए कहा, "देखो लोगों ने कहा है कि बिरयानी का कमाल है। और इसके अलावा मुझ पर अल्लाह का करम है।" इसके अलावा भारत के तीसरे मौजूदा गेंदबाज यादव भी इस बातचीत का हिस्सा बने। उन्होंने कहा है कि एक साथ लगातार गेंदबाजी करने और अपने प्लान को शेयर करने से उनको फायदा हुआ है। उन्होंने कहा, "पहले पेसर्स केवल कुछ ओवरों में गेंदबाजी करते थे और फिर स्पिनर टर्निंग ट्रैक के साथ आते थे। लेकिन जिस तरह से सभी गेंदबाज एक साथ गेंदबाजी कर रहे हैं, हम जानते हैं कि हमारा मजबूत बिंदु क्या है, हमारे क्षेत्र क्या हैं और हम इस तरह से योजना बनाते हैं।" बता दें कि भारत ने पहले मैच को जीत दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। दूसरा मैच 22 से 26 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा जो दोनों टीमों का पहला दिन-रात का टेस्ट मैच होगा।

Story first published: Sunday, November 17, 2019, 22:39 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+