Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कौन हैंं एंडी मोल्स, जिन्हें अफगानिस्तान क्रिकेट ने चुना है निदेशक और चयनकर्ता

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इंग्लैंड के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर एंडी मोल्स को अफगानिस्तानी टीम का नया निदेशक नियुक्त किया है। 58 साल के मोल्स इंग्लैंड में कोचिंग करते हैं। उन्हें एसीबी ने अपना मुख्य चयनकर्ता भी बनाया है। दायें हाथ के सलामी बल्लेबाज मोल्स पिछले महीने बांग्लादेश के सफल दौरे पर अफगानिस्तान के अंतरिम कोच थे। दौरे के दौरान अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट 224 रन के बड़े अंतर से जीता था और फिर मेजबानों के साथ फाइनल के रद्द होने के कारण त्रिकोणीय श्रृंखला ट्राफी भी साझा की थी जिसमें तीसरी टीम जिम्बाब्वे थी।

एसीबी ने ट्वीट करते हुए बताया, 'एंडी मोल्स को क्रिकेट निदेशक और मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। वह अफगानिस्तान के हाल ही में खत्म हुए बांग्लादेश दौर पर टीम के अंतरिम मुख्य कोच थे। उनको खेल में 25 साल का विशाल अनुभव है और वह लेवल-4 के कोच भी हैं।'

और पढ़ें: जब एडमिशन से किया इंकार तो इस महिला क्रिकेटर ने लड़का बन ली ट्रेनिंग, जानिये कौन यह खिलाड़ी

क्रिकेट बोर्ड ने हाल में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आल राउंडर लांस क्लूजनर को 2020 तक के लिये मुख्य कोच नियुक्त किया था। लांस क्लूजनर ने फिल सिमंस का स्थान लिया, हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के बाद सिमंस का कार्यकाल खत्म हो गया।

आईसीसी की वेबसाइट ने क्लूजनर के हवाले से लिखा है, 'विश्व क्रिकेट की प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं अपने काम को लेकर उत्साहित हूं।'

उन्होंने कहा, 'हर कोई जानता है कि अफगानिस्तान किस तरह की निडर क्रिकेट खेलती है। मुझे पूरा विश्वास है कि मेहनत के साथ हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक बन सकते हैं।'

और पढ़ें: B'day Spl: 22 के हुए ऋषभ पंत, कभी गुरुद्वारे में गुजारी थी रात, जानें कैसा रहा है सफर

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लुतफुल्लाह स्टानिकजाई ने कहा, 'क्लूजनर एक जाना-माना नाम है। उनके अनुभव से हमारे खिलाड़ियों को फायदा होगा।'

क्लूजनर इससे पहले जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम के साथ बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम कर चुके हैं।

Story first published: Friday, October 4, 2019, 16:49 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+