Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश के खिलाफ राशिद खान ने बनाया टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली: पांच सितंबर से अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें एकमात्र टेस्ट के तहत अपना मैच खेल रही हैं। यह मैच चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। यह उपलब्धि भी कोई छोटी-मोटी नहीं है बल्कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में राशिद खान ने रिकॉर्ड बना दिया है।

राशिद के नाम हुआ विश्व रिकॉर्ड

राशिद के नाम हुआ विश्व रिकॉर्ड

राशिद खान इस मैच के साथ ही अफगान टेस्ट क्रिकेट में अपनी कप्तानी की शुरुआत कर रहे हैं। इसके साथ ही वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। 20 साल के राशिद खान को अफगानिस्तान क्रिकेट ने कप्तानी की जिम्मेदारी तब सौंपी थी जब यह टीम गुलबदीन नायब के नेतृत्व में विश्व कप के दौरान एक भी मैच जीतने में नाकामयाब रही थी। राशिद अपनी कप्तानी में पहले टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की अगुवाई कर रहे हैं और 5 सिंतबर के दिन उनकी उम्र केवल 20 साल 350 दिन है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। पहले ये वर्ल्ड रिकॉर्ड जिम्बाब्वे टीम के कप्तान ततेंदा ताइबू के नाम था, जिन्होंने 20 साल 358 दिन की उम्र में टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। तायबू ने तब पहली बार साल 2004 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में कप्तानी की थी।

टेस्ट के अलावा वनडे क्रिकेट में भी यही रिकॉर्ड

टेस्ट के अलावा वनडे क्रिकेट में भी यही रिकॉर्ड

राशिद खान के नाम वनडे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में भी सबसे कम उम्र के कप्तान होने का रिकॉर्ड है। राशिद ने 19 साल और 165 साल की उम्र में स्कॉटलैंड के खिलाफ कप्तानी की थी। इस तरह से राशिद के नाम क्रिकेट की तीन फार्मेट में से दो में सबसे कम उम्र का कप्तान होने का रिकॉर्ड हो गया है। जबकि टी20 क्रिकेट की बात की जाए तो यहां पर सबसे कम उम्र के कप्तान का रिकॉर्ड बोस्तवाना के क्रिकेटर त्सेपो फासना के नाम हैं जिन्होंने 20 साल 224 दिनों की उम्र में अपने देश की कप्तानी टी20 में की थी।

दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ शिखर धवन ने दिखाई अपनी फार्म

अफगानिस्तान का तीसरा टेस्ट-

अफगानिस्तान का तीसरा टेस्ट-

बता दें अफगानिस्तान टीम को साल 2017 में टेस्ट दर्जा दिया गया था और ये इस टीम का तीसरा टेस्ट मैच है। इससे पहले इस टीम ने भारत और आयरलैंड के खिलाफ एक-एक टेस्ट मैच खेला है। देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ हुए इस मैच में अफगानिस्तान को पहली टेस्ट जीत का भी स्वाद मिल चुका है। गौरतलब है कि स्टार लेग स्पिनर राशिद खान को अफगान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों फार्मेट में टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया है। यह राशिद के करियर में बहुत ही बड़ा टर्निंग प्वाइंट है।

Story first published: Thursday, September 5, 2019, 10:45 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+