For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कप्तानी को लेकर अफगान क्रिकेट में आया भूचाल, राशिद खान और नबी ने जताया कड़ा विरोध

नई दिल्ली। भारत में हो रही टी-20 लीग आईपीएल के साथ-साथ विश्व के अन्य खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में होने जा रहे विश्व कप के लिए अपनी कमर कस ली है। न्यूजीलैंज ने सबसे पहले अपनी संभावित 15 सदस्यीय टीम घोषित की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी घोषणा कर दी कि वह अपनी टीम 18 अप्रैल को तय कर देंगे। वहीं विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी बड़ा फैसला लिया है। अफगानिस्तान ने अपना वनडे कप्तान बदल लिया है। बोर्ड ने असगर अफगान को कप्‍तानी पद से बर्खास्‍त कर दिया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट में संकट!

असगर तीनों फाॅर्मेट में अफगानिस्‍तान की कप्तानी करते थे, लेकिन उन्‍हें अचानक ही कप्‍तानी पद से हटा देना बोर्ड का हैरानी भरा फैसला है। अब टीम का वनडे कप्तान गुलबदीन नायब को बनाया गया जबकि उप-कप्तान 20 साल के स्पिनर राशिद खान को बनाया गया है। लेकिन राशिद खान समेत टीम के सीनियर खिलाड़ियों को बोर्ड का यह फैसला कतई रास नहीं आया है।

नबी, राशिद खान ने की खुले तौर पर 'बगावत'

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अफगानिस्तान के दो क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी खेलते हैं। नबी ने अफगान बोर्ड के इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि टीम के सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मुझे नहीं लगता यह कप्तान को बदलने के लिए सही समय था। टीम असगर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही थी और मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि यह वह टीम का नेतृत्व करने के लिए सही आदमी हैं।

IPL 2019: CSK को करारा झटका, चोट के चलते 2 सप्ताह के लिए बाहर हुआ बड़ा खिलाड़ी

फैसले को बताया भेदभाव पूर्ण-

वहीं, हैदराबाद से खेल रहे एक अन्य स्टार अफगान राशिद खान ने भी इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि मैं पूरी तरह से चयन समिति के इस फैसले से अहसहमत हूं। ये फैसला गैर-जिम्मेदाराना और पक्षपात-पूर्ण है। असगर की कप्तानी विश्व कप को ध्यान में रखते हुए काफी अहम हैं। कुछ ही महीने विश्व कप में बचे हैं और ऐसे में कप्तान बदलना अनिश्चितता और टीम में गलत संदेश पैदा करेगा।

Story first published: Friday, April 5, 2019, 21:23 [IST]
Other articles published on Apr 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+