For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AFG vs PAK: आसान नहीं होगा अफगानिस्तान को हराना, खराब शुरुआत के बावजूद पाकिस्तान को धोया

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में जारी टी20 विश्वकप के 24वें मैच में पाकिस्तान की टीम का सामना अफगानिस्तान से हो रहा है, जहां पर अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और खराब शुरुआत के बावजूद निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 147 रनों का स्कोर खड़ा किया। ग्रुप 2 में शामिल दोनों टीमों की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने अपने पहले दोनों मैच (भारत और न्यूजीलैंड) में जीत हासिल कर टेबल टॉपर बनने की दावेदारी पेश की है तो वहीं पर अफगानिस्तान की टीम ने अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड को 130 रनों से मात दी। ऐसे में पाकिस्तान की टीम के लिये इस मैच में जीत हासिल करते ही सेमीफाइनल की सीट लगभग पक्की हो जायेगी।

ग्रुप 2 में शामिल टीमों में भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमों को ही सबसे मजबूत माना जा रहा है जो कि सेमीफाइनल में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है, लेकिन इन टीमों के लिये अफगानिस्तान से काफी टक्कर मिलने वाली है। इसका सबूत अफगानिस्तान की टीम ने पहले स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में दिया था और अब पाकिस्तान के खिलाफ भी साबित किया कि उसे कमजोर समझना टीमों की सबसे बड़ी गलती साबित होगी।

और पढ़ें: भारत के खिलाफ किस गेम प्लान से उतरेगा न्यूजीलैंड, एडम मिल्ने ने किया जीत की रणनीति का खुलासा

दुबई के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला जरूर किया लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। अफगानिस्तान की टीम ने पावरप्ले के अंदर महज 39 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिये थे। पाकिस्तान के लिये इमाद वसीम ने हजरतुल्लाह जजाई (0) को दूसरे ही ओवर में डक पर आउट किया तो अगले ओवर में शाहीन अफरीदी ने मोहम्मद शहजाद का विकेट लिया।

हैरिस राउफ ने असगर अफगान (10) को अपनी ही गेंद पर कैच किया तो वहीं हसन अली ने गुरबाज (10) को बाबर आजम के हाथों कैच कराकर अफगानिस्तान पर दबाव बना दिया। पावरप्ले के बाद अफगानिस्तान की टीम ने संभल कर बल्लेबाजी का फैसला किया और करीम जनात (15) ने नजीबुल्लाह (22) के साथ 25 रनों की साझेदारी की, लेकिन इमाद वसीम ने इस साझेदारी को तोड़ कर टीम को फिर से बैकफुट पर धकेल दिया।

और पढ़ें: 'पगला गया है पीटीवी', एंकर के साथ विवाद पर चैनल ने लगाया बैन तो भड़के शोएब अख्तर

10वें ओवर की शुरुआत तक अफगानिस्तान की टीम ने महज 64 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट खो दिये और शादाब खान ने छठा विकेट गिराने में ज्यादा देर नहीं लगायी और नजीबुल्लाह को रिजवान के हाथों कैच कराया। इस मुकाम पर ऐसा लग रहा था मानों अफगानिस्तान की टीम बड़ी टीम के साथ चुनौती भी पेश नहीं कर पायेगी। हालांकि कप्तान मोहम्मद नबी (35) और गुलबदीन (35) ने 7वें विकेट के लिये नाबाद 71 रनों की साझेदारी कर डाली और अफगानिस्तान की टीम को 147 रनों के सम्मानजक स्कोर पर पहुंचा दिया।

अफगानिस्तान के लिये इस जोड़ी ने आखिरी 3 ओवर्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और 43 रन जोड़ डाले। मोहम्मद नबी ने अपनी पारी में 5 चौके लगाये तो वहीं पर गुलबदीन ने 4 चौके और एक छक्का लगाकर टीम को उस स्कोर तक पहुंचाया जहां से उसके गेंदबाज जीत हासिल कर सकते हैं। अफगानिस्तान की टीम ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे साफ है कि न्यूजीलैंड और भारत की टीम को उससे बचकर रहना होगा और उसे हल्के में लेने की गलती टीमों पर भारी पड़ती नजर आयेगी।

Story first published: Friday, October 29, 2021, 21:39 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+