'पगला गया है पीटीवी', एंकर के साथ विवाद पर चैनल ने लगाया बैन तो भड़के शोएब अख्तर

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में पाकिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर अपने कैंपेन का आगाज किया है और अपने पहले दोनों मैच में जीत हासिल कर ग्रुप 2 के टेबल टॉपर बनने के सबसे बड़े दावेदार बन चुके हैं। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में भारत को हराया तो वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम को 5 विकेट से मात दी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन से जहां पाकिस्तानी फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं तो वही ंकीवी टीम के खिलाफ मिली जीत पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और पीटीवी स्पोर्टस के एंकर नौमान नियाज के बीच विवाद की वजह बन गई है।

और पढ़ें: BAN vs WI: अचानक से क्यों मैदान छोड़कर चले गये कायरन पोलार्ड, डायमंड डक हुए आंद्रे रसेल

इस पूरे विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है जिसमें स्पोर्टस चैनल ने ऑन एयर हुए इस विवाद की जांच करने का फैसला किया है और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक शोएब अख्तर और एंकर नौमान नियाज के ऑन एयर जाने पर बैन लगा दिया है। हालांकि पीटीवी चैनल का यह फैसला पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज को पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्वीट कर चैनल को लताड़ लगाई है।

और पढ़ें: 'नहीं किया बाहर तो हार सकते हैं', न्यूजीलैंड मैच से पहले भारतीय टीम में दो बदलाव चाहते हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन

जानें क्या था पूरा विवाद

जानें क्या था पूरा विवाद

दरअसल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये मैच में जीत के बाद पीटीवी स्पोर्टस के पोस्ट मैच शो 'गेम ऑन है' में एंकर नौमान नियाज के साथ शोएब अख्तर, राशिद लतीफ, सर डेविड गोवर और विवियन रिचर्डस का स्पोर्टस पैनल में जीत को लेकर चर्चा की जा रही थी। इस दौरान एंकर नियाज ने अख्तर से सवाल किया कि क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। हालांकि अख्तर नौमान नियाज के सवाल को अख्तर ने दरकिनार कर हैरिस राउफ के बारे में बात करना जारी रखा।

शोएब अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाने का पूरा श्रेय (क्रेडिट) हैरिस राउफ को जाता है जिसे लाहौर कलंदर्स की टीम ने ढूंढा। इस दौरान जहां नुमान शाहीन शाह अफरीदी की तारीफ कर रहे थे तो वहीं पर अख्तर बार-बार राउफ पर बात घुमा रहे थे।

ऑन एयर दे दिया था इस्तीफा

ऑन एयर दे दिया था इस्तीफा

अख्तर के जवाब से एंकर नौमान नियाज परेशान हो गये और उन्होंने अख्तर को खुद के साथ बदसलूकी करने के लिये शो छोड़कर जाने के लिये कह दिया। नियाज ने कहा कि आप मेरे साथ थोड़ा रूखा व्यवहार कर रहे हैं, मैं यह कहना नहीं चाहता लेकिन आप ज्यादा होशियारी दिखा रहे हैं। मैं आपको ऑन एयर शो छोड़कर जाने के लिये कह रहा हूं। अख्तर ने उनकी इस बात का जवाब देना चाहा लेकिन नियाज ने दूसरे मेहमानों का रुख कर लिया और उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया। जिसके तुरंत बाद वो ब्रेक पर चले गये।

गौरतलब है कि जब ब्रेक के बाद दोबारा सो शुरू हुआ तो यह ड्रामा जारी रहा, जिसमें अख्तर ने नियाज से माफी मांगने की बात कही लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान न देते हुए दूसरे मेहमानों से बात करना शुरू कर दिया। इससे नाराज शोएब अख्तर ने ऑन एयर ही पीटीवी के स्पोर्टस पैनल से इस्तीफा दे दिया।

अब अख्तर ने पीटीवी चैनल को लताड़ा

अब अख्तर ने पीटीवी चैनल को लताड़ा

अब पीटीवी चैनल की ओर से उठाये गये इस कदम को मजाक बताते हुए लताड़ लगाई है। अख्तर का मानना है कि जब उन्होंने 22 करोड़ पाकिस्तानियों के सामने ऑन एयर इस्तीफा दिया है तो यह बैन किस बात के लिये है।

उन्होंने लिखा,'खैर यह काफी मजेदार है। क्या पीटीवी पगला गया है, वो हैं कौन जो मुझे ऑफ एयर करने जा रहे हैं। मैंने 22 करोड़ पाकिस्तानियों और दुनिया के अरबों लोगों के सामने अपना इस्तीफा दिया है। यह जांच सिर्फ एक मजाक है।'

Story first published: Friday, October 29, 2021, 18:46 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+