Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

3rd T20, IND vs WI: भारत ने हासिल की विराट जीत, जानें कैसा था मैच का रोमांच जब बरस रहे थे छक्के

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वानखेड़े के मैदान पर हुए निर्णायक मैच में विराट सेना ने कैरिबियाई खिलाड़ियों को धूल चटाते हुए 67 रनों से जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। भारत के लिये कप्तान विराट कोहली ने महज 29 गेंद में तेजतर्रार 70 रनों की पारी खेली। वहीं सलामी बल्लेबाजी करने आये केएल राहुल ने 91 और रोहित शर्मा ने 71 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने मजबूत बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज के सामने 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और जीतने के लिेय निर्धारित 20 ओवर्स में 241 की दरकार थी, जिसे कैरिबियाई टीम हासिल कर पाने में नाकाम रही।

और पढ़ें: 3rd T20, IND vs WI: वानखेड़े के मैदान पर हिटमैन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनें

हैदराबाद में पहला मैच जीत भारत ने बढ़त ले ली थी जिसे तिरुवनंतपुरम में विंडीज ने बराबर कर दिया था और मुंबई के वानखेड़े में भारत ने यह जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम कर लिया।

दबाव में लड़खड़ाई विंडीज की टीम, 17 रन पर खो दिये 3 विकेट

दबाव में लड़खड़ाई विंडीज की टीम, 17 रन पर खो दिये 3 विकेट

कैरिबियाई टीम इस लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम साबित हुई। वेस्टइंडीज की टीम पर पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने का दबाव साफ दिखाई दे रहा था। हालांकि उसे फील्डिंग के दौरान चोट लगने के कारण एविन लुईस के ओपनिंग न कर पाने का नुकसान भी झेलना पड़ा। शुरुआत में ही कैरिबियाई बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और सिर्फ 17 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिये।

हेटमेयर-पोलार्ड ने उधेड़ी भारतीय गेंदबाजी की बखिया

हेटमेयर-पोलार्ड ने उधेड़ी भारतीय गेंदबाजी की बखिया

हालांकि इसके बाद शिमरॉन हेटमेयर ने कप्तान कायरन पोलार्ड का बखूबी साथ दिया और चौथे विकेट के लिये दोनों ने महज 38 बॉल में 71 रन की साझेदारी की। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि नेट रनरेट को भी बरकरार रखा। हालांकि हेटमेयर कुलदीप यादव की गेंद पर लगातार 3 छक्के लगाने के चक्कर में केएल राहुल को कैच थमा बैठे। हेटमेयर ने अपनी 24 बॉल की छोटी से पारी में 41 रन बनाये और इस दौरान 5 छक्के और 1 चौका भी जड़ा।

पोलार्ड के जाते ही धराशायी हो गई विंडीज की आशा

पोलार्ड के जाते ही धराशायी हो गई विंडीज की आशा

वहीं हेटमेयर के बाद किरोन पोलार्ड को किसी दूसरे बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और वह दबाव में आकर अपना विकेट खो बैठे। पोलार्ड ने 39 गेंद की अपनी पारी में 5 चौके और 6 छ्क्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली। हालांकि 15वें ओवर में वह भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर रविंद्र जडेजा को कैच थमाकर वापस पवेलियन लौट गये।

विराट की बल्लेबाजी में दिखी धोनी की चमक

विराट की बल्लेबाजी में दिखी धोनी की चमक

इससे पहले भारतीय बल्लेबाजी ने जबरदस्त दम दिखाते हुए कैरिबियाई गेंदबाजी की बखिया उधेड़ दी और 240 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिये रोहित शर्मा (71), केएल राहुल (91) और कप्तान विराट कोहली (70*) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 240 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं आज के मैच में कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी क याद दिला दी। विराट कोहली ने अपने टी20 करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाते हुए महज 23 गेंद में फिफ्टी पूरी की। विराट कोहली ने इस पारी में सिर्फ 29 गेंदों का ही सामना किया और सर्वाधिक 7 छक्के और 4 चौके लगाये।

Story first published: Thursday, December 12, 2019, 0:30 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+