1st T20, IND vs WI: आईसीसी का बड़ा ऐलान, भारत-वेस्टइंडीज मैच में बदल जाएगा यह नियम
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के मैदान पर शुरु होने वाले टी20 सीरीज के पहले मैच में बड़ा फेर-बदल किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुरु हो रही 3 मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज में नो बॉल का फैसला मैदान अंपायर की जगह टीवी अंपायर करेंगे। हाल के समय में पैर की नो बॉल को लेकर कई विवादित फैसले सामने आये जिसमें से कुछ ऐसे थे जिनके चलते मैच का रुख बदल गया, इसको देखते हुए आईसीसी ने 'फ्रंट फुट नोबॉल' के लिये प्रस्तावित नियम को भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में प्रभावी करने का फैसला किया है।
और पढ़ें: विराट कोहली ने किया ऐलान, विश्व कप के लिये तय हो गये तेज गेंदबाज, खाली बचा है सिर्फ 1 स्थान
आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच हो रही सीरीज को फ्रंट फुट नोबॉल तकनीक को ट्रॉयल करने के लिये चुना गया है। इस पूरी सीरीज के दौरान इस तकनीक का ट्रॉयल किया जाएगा।

तीसरा अंपायर करेगा फ्रंट फुट नो बॉल पर फैसला
आईसीसी ने कहा,‘पूरी सीरीज के दौरान फेंकी गयी हर गेंद की निगरानी की जिम्मेदारी तीसरे अंपायर की होगी। मैच के दौरान तीसरे अंपायर को ही पता करना होगा कि क्या गेंदबाज का पांव लाइन से बाहर था या अंदर। अगर गेंदबाज का पांव लाइन से बाहर जाता है तो तीसरा अंपायर इस बात की जानकारी मैदानी अंपायर को देगा और मैदानी अंपायर नोबॉल का इशारा करेगा।'
उन्होंने कहा कि पूरी सीरीज के दौरान मैदान अंपायर बिना तीसरे अंपायर की सलाह के ‘फ्रंट फुट नोबॉल' पर कोई फैसला नहीं देगा।'

अगर हुआ करीबी मामला तो जानें किसके पक्ष में होगा फैसला
गौरतलब है कि आईसीसी ने फ्रंट फुट नोबॉल को पता करने की जिम्मेदारी तीसरे अंपायर को देने का फैसला इस साल अगस्त में लिया था। इस प्रणाली का ट्रायल सबसे पहले 2016 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज में किया गया था, जिसके बाद आईसीसी की क्रिकेट समिति ने और ज्यादा मैचों में इसके ट्रॉयल की सिफारिश की। आईसीसी ने समिति की सलाह को ध्यान में रखते हुए भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में इसके परीक्षण का फैसला किया।
ट्रॉयल के बारे में बात करते हुए आईसीसी ने कहा कि अगर कोई फैसला बेहद करीबी नजर आता है तो फैसला गेंदबाज के पक्ष में जायेगा। अगर नो बॉल पर फैसला बाद में बताया जाता है तो थर्ड अंपायर का फैसला मैदानी अंपायर के फैसले को रोक देगा और नो बॉल दिया जाएगा। हालांकि मैच के दौरान के अन्य फैसलों के लिये पहले की तरह मैदानी अंपायर जिम्मेदार होगा।'

आईपीएल में भी किया जाएगा ट्रॉयल
वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हम इस तकनीक को आईपीएल में इस्तेमाल करने के लिये सोच रहे हैं। आईपीएल हमेशा से प्रयोगों के लिए रहा है और हमारी कोशिश है कि इसके हर सीजन में कुछ नई तकनीक आए और इससे खेल को आगे ले जाने में मदद मिले।
उन्होंने कहा था, 'अतीत में हमने देखा है कि पैर की नो बॉल एक मुद्दा रहा है और मेरा मानना है कि जिस तकनीक से इसकी जांच की जा सकती है उसका उपयोग करना चाहिए। इसे लेकर बड़े स्तर पर जांच की जानी है और हम वेस्टइंडीज सीरीज में भी इसे लागू करेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
