इस पू्र्व खिलाड़ी की मांग, शिखर धवन को टीम से बाहर कर केएल राहुल से कराये ओपनिंग, जानें क्यों
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 इंटरनैशनल मैच राजकोट में आज यानी 7 नवंबर को खेला जाएगा। बीते रविवार पहले टी-20 मैच में भारत को मात दे बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत के पास इस सीरीज में वापसी करने का यह आखिरी मौका है। वहीं अरुण जेटली स्टेडियम में भारत को सात विकेट से मात देने के साथ ही बांग्लादेश ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत पर अपनी पहली जीत दर्ज की थी और अब उसकी नजरें सीरीज जीत पर होंगी। भारत इस मैच में अगर जीत हासिल कर लेता है तो 10 तारीख को नागपुर में होने वाला तीसरा मैच रोमांचक हो जाएगा।
और पढ़ें: 2nd T20, IND vs BAN: क्या राजकोट के मैदान पर हो पाएगा मैच, जानें कैसा है मौसम का मूड
इस बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी के. श्रीकांत ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पर जमकर निशाना साधा है। के श्रीकांत ने शिखर धवन की बल्लेबाजी अप्रोच पर हैरानी जताते हुए उन्हें टीम से बाहर कर केएल राहुल से ओपनिंग कराने का सुझाव दिया है।

शिखर को बाहर कर केएल राहुल से करायें ओपनिंग
के श्रीकांत ने टीम इंडिया को सुझाव देते हुए कहा कि खराब फॉर्म में चल रहे ओपनर शिखर धवन को टीम से बाहर करना चाहिए, जबकि केएल राहुल को ओपनिंग स्लॉट में खिलाना चाहिए। श्रीकांत ने टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पिछले काफी समय से टीम मैनेजमेंट पर ध्यान नहीं दे रहा जिस तरह से उसे देना चाहिये। पिछले कुछ समय में भारतीय टीम पावरप्ले में उम्मीद के मुताबिक रन बनाने में नाकाम रही है। बावजूद उसके टीम मैनेजमेंट कॉम्बिनेशन पर ध्यान नहीं दे रही।
उन्होंने कहा कि अगर सच में ही भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप को दिमाग में रख रही है तो उसे ऐसे प्रयोग करने ही पड़ेंगे। गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में शिखर धवन ने 42 गेंदों में 41 रन की धीमी पारी खेली थी।

शिखर की बल्लेबाजी के तरीके से हैरानी
अपने समय के दिग्गज क्रिकेटर रहे श्रीकांत ने शिखर धवन की बल्लेबाजी के तरीके पर हैरानी जताई है। श्रीकांत ने शिखर की बैटिंग अप्रोच पर हैरानी जताते हुए कहा, 'मुझे उनके बल्लेबाजी करने के तरीके पर हैरानी होती है। सीनियर मेंबर होने के बावजूद वह मैदान में अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल पा रहे हैं। ओपनिंग में रोहित के साथ आक्रामक बैट्समैन होना चाहिए, जो पावरप्ले का फायदा उठा सके।'

विराट की अनुपस्थिति में पंत को 4 नंबर पर खिलायें
उन्होंने ऋषभ पंत के बैटिंग ऑर्डर पर बात करते हुए लिखा- जब विराट कोहली बाहर हैं तो मैं ऋषभ पंत को चोथे नंबर पर खिलाना पसंद करूंगा। दरअसल, टॉप-4 फॉर्मूला को ब्रेक करो और टी-20 को जीतो। अगर एक बार भारत अपने टॉप ऑर्डर को सही कर लेगा तो मुझे भरोसा हे कि वर्ल्ड कप में वह अच्छा करेगा।

ऋषभ पंत की तुलना धोनी से करना बंद हो
उन्होंने अपने क्रिकेट के दिनों का उदाहरण दिया, 'मेरे समय मे कपिल देव और सुनील गावसकर मुझे हमेशा सपॉर्ट करते थे और खुलकर खेलने की छूट देते थे। मेरे ख्याल से टेस्ट के लिए साहा ठीक हैं, लेकिन वाइट बॉल के लिए पंत को मौके मिलने चाहिए। उन्हें और सपॉर्ट की जरूतर है। उनका धोनी से तुलना भी बंद होना चाहिए'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
