Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2019 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए युवराज, पंत ने कोहली, धोनी को पछाड़ा

नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह साल 2019 में देश में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले भारतीय खिलाड़ी साबित हुए। विश्व कप 2011 में भारत के हीरो रहे युवराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन के बाद इसी साल 10 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उनका करियर लगभग दो दशकों तक चला। वह अपने रिटायरमेंट की घोषणा के बाद सबसे हॉट टॉपिक थे और कनाडा टी 20 ब्लास्ट में खेलने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने।

युवराज 2019 में सबसे ज्यादा गूगल किए गए

युवराज 2019 में सबसे ज्यादा गूगल किए गए

युवराज ने भारत की ओर से अपने करियर की शुरुआत 2000 में केन्या के खिलाफ नैरोबी के एक दिवसीय मैच के दौरान की थी। 37 वर्षीय ने अपना टेस्ट डेब्यू तीन साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ किया। कुल मिलाकर, उन्होंने 40 टेस्ट खेले और तीन शतक और 11 अर्द्धशतक के साथ 33.9 पर 1900 रन बनाए

इस दशक में बड़ी रोमांचक रही टेस्ट क्रिकेट में इन 5 टीमों की कहानी

सर्च इंजन दिग्गज Google द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पंजाब का ये क्रिकेटर 2019 में देश में सबसे अधिक गूगल की जाने वाली पर्सनालिटी में तीसरे स्थान पर रहा। इस सूची में भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान सबसे ऊपर हैं। इसके बाद दिग्गज गायिका लता मंगेशकर हैं। बाएं हाथ का यह खिलाड़ी टूर्नामेंट ऑफ सीरीज थे जब भारत ने 28 साल के अंतराल के बाद घर में 2011 विश्व कप जीता था। हालांकि, एक घुटने की चोट उन्हें 2007 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान झेलनी पड़ी थी और 2011 विश्व कप के बाद कैंसर की लड़ाई ने एक क्रिकेटर के रूप में उनका प्रभाव कम कर दिया। आखिरी बार वह भारत के लिए 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय मैच में खेले थे। उन्होंने आईपीएल में खेलना जारी रखा और इस साल वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते दिखाई दिए।

टॉप टेन खेल हस्ती में पंत ने कोहली-धोनी को पछाड़ा

टॉप टेन खेल हस्ती में पंत ने कोहली-धोनी को पछाड़ा

युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत केवल दूसरे स्पोर्ट्सपर्सन हैं जो देश में सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की टॉप टेन लिस्ट में जगह बना पाए हैं।

22 वर्षीय पंत हमेशा भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ विशेषज्ञों के लिए एक गर्म विषय रहे हैं और भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई हस्तियों की सूची में छठे स्थान पर हैं। प्रतिभाशाली बाएं हाथ का बल्लेबाज जब भी टीम इंडिया के लिए खेलने आता है वह सभी की निगाह में आ जाता है। हाल ही की वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में इसकी गवाह है।

खेलों में विश्व कप ने मारी बाजी, कबड्डी ने IPL को पछाड़ा

खेलों में विश्व कप ने मारी बाजी, कबड्डी ने IPL को पछाड़ा

क्रिकेट विश्व कप भारत में सबसे अधिक खोजा जाने वाला खेल कार्यक्रम था, जबकि भारत में फ्रेंचाइजी आधारित कबड्डी लीग में प्रो कबड्डी लीग इस सूची में दूसरे स्थान पर है। आश्चर्यजनक रूप से, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शीर्ष दस में जगह बनाने में विफल रही।

हार के बावजूद विंडीज ने भारत के खिलाफ बनाया तीनों मैचों में एक सा खास रिकॉर्ड

मेजबान इंग्लैंड ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक नाखून चबाने वाले फाइनल में जीत हासिल की। इस शोपीस इवेंट में भारत का अभियान सेमीफाइनल में NZ से हारने के बाद समाप्त हुआ। विंबलडन, कोपा अमेरिका, ऑस्ट्रेलियन ओपन सूची में तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहा। इंडियन सुपर लीग जो भारत का फ्रेंचाइजी आधारित फुटबॉल टूर्नामेंट है वह दसवें स्थान पर रहा।

Story first published: Thursday, December 12, 2019, 20:13 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+