Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार के बावजूद विंडीज ने भारत के खिलाफ बनाया तीनों मैचों में एक सा खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया। पहले मैच में विराट कोहली उनके और जीत के बीच में आ गए जिसके दम पर भारत ने हैदराबाद में पहला मैच 6 विकेट से जीत लिया। दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम में हुआ जहां पर विंडीज ने अपनी ताकत दिखाई और सीरीज में वापसी की। इसके चलते सीरीज का तीसरा मैच मुंबई में फाइनल सरीखा हो गया जहां पर फिर से विराट कोहली ने अपना रौद्र रूप दिखाया। इस बार उनको रोहित (71), राहुल (91) का भी साथ मिला। विराट कोहली ने इस पारी में सिर्फ 29 गेंदों का ही सामना किया और सर्वाधिक 7 छक्के और 4 चौके लगाये।

तीनों मैचों में विंडीज ने बनाया रिकॉर्ड

तीनों मैचों में विंडीज ने बनाया रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ विंडीज टीम ने प्रभावित किया है और साथ ही भारत के खिलाफ तीनों ही मैचों में एक जैसा रिकॉर्ड बनाया है जो अपने आप में बेहद खास है। विंडीज खिलाड़ी छक्के मारने के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं और यह सीरीज भी कोई अपवाद साबित नहीं हुई। भारत के खिलाफ टी20 के मैच में अब तक लगे सबसे ज्यादा छक्कों में इस सीरीज के तीनों मैच शामिल हो गए हैं।

मैच के बाद कोहली ने शादी की सालगिरह पर अनुष्का को गिफ्ट की अपनी पारी

छक्के मारने में विंडीज की पहली पसंद बने भारतीय गेंदबाज

छक्के मारने में विंडीज की पहली पसंद बने भारतीय गेंदबाज

हैदराबाद टी20 में वेस्टंडीज ने भारत के खिलाफ 15 छक्के लगाकर टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के खिलाफ एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद तिरुवनंपुरम में 12 छक्के लगे जो भारत के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगने के मामले में दूसरा मैच साबित हुआ। इसके बाद मुंबई में भी 12 छक्के लगे और कैरेबियाई टीम के नाम रिकॉर्ड हो गया। इतना ही नहीं भारत के खिलाफ टी20 मैच में चौथे सबसे ज्यादा लगाने का रिकॉर्ड भी वेस्टइंडीज के ही नाम है जो 2016 में बना था। तब वेस्टइंडीज ने मुंबई में ही एक मैच में 12 छक्के जड़ दिए थे।

विंडीज के छक्कों का तोड़ ढूंढना होगा टीम इंडिया को

विंडीज के छक्कों का तोड़ ढूंढना होगा टीम इंडिया को

ताजा मुकाबले की बात करें तो भारत द्वारा दिए 241 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में ही कैरिबियाई बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और सिर्फ 17 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिये। हालांकि इसके बाद शिमरॉन हेटमेयर ने कप्तान कायरन पोलार्ड का बखूबी साथ दिया और चौथे विकेट के लिये दोनों ने महज 38 बॉल में 71 रन की साझेदारी की। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि नेट रनरेट को भी बरकरार रखा। हालांकि हेटमेयर कुलदीप यादव की गेंद पर लगातार 3 छक्के लगाने के चक्कर में केएल राहुल को कैच थमा बैठे। हेटमेयर ने अपनी 24 बॉल की छोटी से पारी में 41 रन बनाये और इस दौरान 5 छक्के और 1 चौका भी जड़ा। पोलार्ड ने 39 गेंद की अपनी पारी में 5 चौके और 6 छ्क्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली।

भारत ने बनाया निर्णायक मैचों में जीत का जबरदस्त रिकॉर्ड, विंडीज हार गया सबसे ज्यादा टी20

Story first published: Thursday, December 12, 2019, 9:09 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+