OMG इंडियावालों ने गेल को इंडियन बना दिया...

नई दिल्ली। विश्वकप में जिस तरह से क्रिस गेल ने शानदार पारी खेली है उसकी वजह से हर कोई हतप्रभ और खुश है लेकिन भारतीय फैन तो गेल को देखकर इस कदर उत्साहित हो गये हैं कि उन्होंने गेल के वेस्टइंडीज के बजाय इंडियन ही बना दिया। गेल की तूफानी अंदाज को इंडियावालों ने ट्विटर पर बहुत ही मजेदार ढंग से पेश किया है।

पढ़े गेल को लेकर कुछ मजेदार ट्विटस...

गौरतलब है कि क्रिस गेल ने मंगलवार को मानुका ओवल मैदान पर आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी मुकाबले में 215 रन बनाकर इतिहास रच दिया। गेल ने विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली। गेल 215 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी 147 गेंदों की पारी में 10 चौके और 16 छक्के लगाए। गेल ने किसी एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के रोहित शर्मा और अब्राहम डिविलियर्स के रिकार्ड की बराबरी की। इन तीनों ने 16-16 छक्के लगाए हैं।

गेल विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने। गेल ने साथ ही विश्व कप की किसी एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने के आस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन (15) के रिकार्ड को ध्वस्त किया। वॉटसन ने 2011 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी 185 रनों की नाबाद पारी में 15 चौके और इतने ही छक्के लगाए थे।

गेल से पहले विश्व कप में सबसे बड़ी पारी का रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन के नाम था, जिन्होंने 1996 विश्व कप में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 188 रनों की पारी खेली थी।

Story first published: Wednesday, February 25, 2015, 15:57 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+