मुंबई। जिस तरह से क्रिस गेल का आतिशी बल्ला गरजा है उसे देखकर हर कोई हैरान है। केवल आम आदमी ही गेल की इस बेजोड़ पारी के लिए ताली नहीं बजा रहा है बल्कि दिग्गज भी इस शानदार पारी को देखकर झूम उठे हैं। तभी तो वो लोग ट्विटर पर जमकर बधाईयां दे रहे हैं।
भारत के महान बल्लेबाजों में से एक वीवीएस लक्ष्मण ने भी ट्विटर पर गेल को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि गेल को फॉर्म में वापस देखकर मैं बेहद खुश हूं। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और वह क्रिकेट को मनोरंजक खेल बनाने वाले सच्चे खिलाड़ी हैं। एक चौथाई से अधिक का सफर पूरा कर चुके विश्व कप-2015 में गेल की इस पारी जैसी ऊर्जा की कमी महसूस हो रही थी। गेल आज (मंगलवार) के मैच में कमाल के दिखे। क्रिकेट जगत को इस पारी की जरूरत थी और इस मैच ने बता दिया है कि आप विश्व कप का कोई मैच छोड़ने की भूल नहीं कर सकते।
Congrats @henrygayle on scoring first 200 in a World Cup match. Welcome back to form mate. Watch out bowlers:)#CWC2015
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) February 24, 2015 गौरतलब है कि क्रिस गेल (215) के रिकार्ड दोहरे शतक और मार्लन सैमुएल्स (नाबाद 133) के साथ एकदिवसीय क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने मंगलवार को मानुका ओवल मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी के अपने तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 73 रनों से हरा दिया। गेल विश्वकप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।