इटली में हनीमून मना रहे हैं ईशांत शर्मा और प्रतिमा, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। इन दिनों एक नया नवेला शादी-शुदा कपल अपना हनीमून मनाने इटली पहुंचा है। जी हां हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर ईशांत शर्मा और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह की, जिनकी इसी महीने की 9 तारीख को शादी हुई थी।
लेकिन इस शादी के बाद ईशांत को भारत-इंग्लैंड सीरीज के लिए चेन्नई जाना पड़ा था, जिसकी वजह से ईशांत शादी के तुरंत बाद हनीमून पर नहीं जा पाए थे। फिलहाल अब सीरीज खत्म हो चुकी है इसलिए अब ये जोड़ा जमकर साथ में क्वालिटी टाइम बीता रहा है।
आगे की बातें तस्वीरों में..

हनीमून की तस्वीरें
ईशांत और प्रतिमा दोनों ने अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है,जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

प्रतिमा सिंह
मालूम हो कि मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली प्रतिमा सिंह नेशनल बास्केट बॉल टीम की प्लेयर रह चुकी हैं, वो चार बहनें हैं और चारों ही बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं।

शादी
ईशांत की शादी 9 दिसंबर को बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से हुई थी। शादी की सारी रस्में दिल्ली से सटे गुड़गांव के एक फार्म हाउस में हुईं।

टीम इंडिया के वनडे कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी
ईशांत को शादी की बधाई देने के लिए टीम इंडिया के वनडे कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे। धोनी के अलावा युवराज सिंह ने भी शादी की शिरकत की।

खूबसूरत वादियों में हनीमून
टीम इंडिया के स्पीडस्टर ईशांत शर्मा और बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह की नवविवाहित जोड़ी इटली की खूबसूरत वादियों में हनीमून मना रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications