
जब युवराज फील्डिंग में तो मच गया शोर
लंबे समय बाद अपने सितारे को खेलते देखने के कारण दर्शकों में भी खासा उत्साह था। शुरू में युवराज को क्षेत्ररक्षण करने का मौका मिला। जब भी गेंद युवराज के पास जाती तो लोगों चिल्ला रहे थे। जैसे ही पंजाब ने दिल्ली की टीम को 107 रनों पर ढेर किया तो लोगों में और उत्सुकता बढ़ गई। आखिर उनको पूरे 408 दिनों के बाद भारत का यह विस्फोटक खब्बू बल्लेबाज दोबारा क्रीज पर दिखाई दे रहा था।
INDVS AUS: संजय बांगर ने लोकेश राहुल के गैर जिम्मेदार रवैए पर लगाई 'फटकार'

29 वी गेंद पर खोला खाता
हालांकी युवराज के लिए बल्लेबाजी कतई आसान नहीं रही और उन्होंने अपना खाता खोलने में ही 28 गेंदों का सामना किया। इस दौरान युवी ने बल्लेबाजी में परिपक्वा दिखाते हुए धैर्य से बल्लेबाजी जारी रखी। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि वह खाता खोलने में चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बता दें कि पुजारा ने खाता खोलने में 53 गेंदे लेने का रिकॉर्ड बना रखा है। हालांकि ऐसी नौबत युवराज के साथ नहीं आई और उन्होंने 29 वी गेंद पर पैडल स्वीप करते हुए चौका लगा दिया।

युवराज की टीम की मैच पर पकड़
बता दें कि इस मैच में पंजाब ने दिल्ली के ऊपर अपना शिकंजा कस लिया है। पंजाब ने मैच के पहले ही दिन दिल्ली को पहली पारी में 107 रनों पर ढेर कर दिया था। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में 282 रन बनाकर दिल्ली पर 175 की बढ़त ले ली थी। मैच के तीसरे दिन गुरुवार को पंजाब ने दिल्ली की दूसरी पारी में उसके छह विकेट 106 रनों पर ही गिरा दिए हैं। दिल्ली अभी भी पंजाब से 69 रन पीछे है।


Click it and Unblock the Notifications
