For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एबी डिविलियर्स ने लिया बिग बैश लीग से नाम वापस, इस कारण नहीं खेलेंगे टूर्नामेंट

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल में धूम मचाने वाले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान और पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू स्तर होने वाली बिग बैश लीग (बिग बैश लीग) के 10वें सीजन में भाग लेने से इंकार कर दिया है और इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। इस टूर्नामेंट में भाग न लेने के पीछे का कारण बताते हुए डिविलियर्स ने सूचना दी कि वह अपने तीसरी बार पिता बनने वाले हैं जिसके चलते उन्होंने इस टूर्नामेंट में भाग न लेने का फैसला किया है। हालांकि डिविलियर्स ने इस बात को भी साफ कर दिया है कि बीबीएल में आगे चलकर ब्रिस्बेन हीट की तरफ से ही लीग में हिस्सा लेते हुए नजर आयेंगे।

उल्लेखनीय है कि मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर यह अफ्रीकी खिलाड़ी इस समय यूएई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से सीजन का हिस्सा बने हुए हैं। डिविलियर्स ने अपने बीबीएल में न खेलने के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही मेरे बच्चे का जन्म होने वाला है। परिवार यंग होने और कोरोना वायरस के चलते यात्रा संबंधी पाबंदियों का ध्यान रखते हुए मैनें बिग बैश लीग के इस सीजन में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

और पढ़ें: IPL 2020: जीत को बेताब कोलकाता का खेल बिगाड़ सकती है चेन्नई, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग 11

डिविलियर्स ने ब्रिस्बेन हीट के साथ बिताये अपने पिछले सीजन के बारे में बात करते हुए कहा कि यह काफी अच्छा बीता था और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी मैं क्लब की ओर से खेलने के लिये तैयार हूं। भले ही टीम को वैसा रिजल्ट नहीं मिल सका जिसकी हमें उम्मीद थी लेकिन अभी कुछ अधूरा काम पूरा करना बाकी है।

गौरतलब है कि बिग बैश लीग के 10वें सीजन की शुरुआत 3 दिसंबर से होनी वाली है। फिलहाल डिविलियर्स यूएई में हो रहे आईपीएल का हिस्सा बने हुए हैं जहां वो विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की तरफ से खेल रहे हैं। जहां पर उन्होंने इस सीजन अब तक 11 मैचों में 324 रन बनाए हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: कोच रिकी पोंटिंग का खुलासा, बताया- कहां कमजोर पड़ रही है दिल्ली कैपिटल्स

आपको बता दें कि एबी डिविलियर्स ने इस सीजन 54 की औसत से रन बनाये हैं और अपनी बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी को कई मैचों में जीत दिलाकर उसे प्लेऑफ की टॉप 3 टीमों में जगह बनाने वाली लिस्ट में शामिल किया हुआ है।

Story first published: Friday, October 30, 2020, 1:30 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+