For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: कोच रिकी पोंटिंग का खुलासा, बताया- कहां कमजोर पड़ रही है दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है जहां पर लीग मैचों के अभी भी करीब 9 मैच बाकी है और अभी तक सिर्फ 1 ही टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाने में कामयाब रही है। वहीं अन्य जो टीमें इस लीग के प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं उनमें दिल्ली कैपिटल्स औऱ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम लगभग तय माना जा रहा है, हालांकि आरसीबी की टीम को जहां पिछले 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं दिल्ली की टीम ने हार की हैट्रिक लगाई है, जिसके बाट टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने दिल्ली के प्रदर्शन पर चिंता जताते हुए उन खामियों के बारे में बताया है जो दिल्ली की टीम को कमजोर बनाती हैं।

रिकी पोंटिंग का मानना है कि दिल्ली की टीम के लिये रनों का पीछा करते हुए लक्ष्य को हासिल करना एक बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है। दिल्ली की टीम ने पिछले 3 में से 2 मैचों में रनों का पीछा करते हुए गंवाया है। पोंटिंग का मानना है कि अगर टीम को प्लेऑफ में पुहुंचना है तो उसे लगातार दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करनी होगी।

और पढ़ें: रवि शास्त्री ने की सूर्यकुमार की तारीफ तो छलका मनोज तिवारी का दर्द, जानें क्या बोले

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में मिली हार के बाच पोटिंग ने कहा कि हमारी टीम के लिये यह चिंता का विषय बना हुआ है, जब हमने पहले गेंदबाजी का फैसला किया तो हमने उन्हें बड़ा स्कोर बनाने दिया। हमें बेहतर खेल दिखाते हुए रनों का पीछा करते हुए सफलता हासिल करने की जरूरत है। क्योंकि अभी तक हम रनों का पीछा करते हुए कमजोर साबित हुए हैं।

पोंटिंग ने लगातार तीन मैचों में मिली हार पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें अपने बाकी के बचे दो मुकाबले आरसीबी और मुंबई के खिलाफ खेलने हैं, ऐसे में अगर हम अपने मौजूदा प्रदर्शन को जारी रखते हैं तो हमारे लिये जीत हासिल कर पाना मुश्किल हो जायेगा।

और पढ़ें: रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर रखने पर वीरेंद्र सहवाग ने जताई हैरानी, पूछा ये सवाल

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जहां पर रिद्धिमान साहा ने जॉनी बेयरस्टो की जगह 45 गेंदों में 87 रन ठोंक कर दिल्ली के हाथों से मैच को दूर ले गये। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सिर्फ एक जीत की जरूरत है लेकिन उसके आने वाले मुकाबलों में मुंबई और आरसीबी की टीम से सामना होना है जो कि राह को आसान बिल्कुल ही नहीं बनाने वाली।

Story first published: Thursday, October 29, 2020, 16:02 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+