
बुमराह के बाद पांड्या-
यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं। बीसीसीआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हार्दिक पांड्या भी जल्द ही यूके जाकर अपने चोट की जांच कराएंगे। हार्दिक को यह चोट पिछले साल सितंबर में एशिया कप के दौरान लगी थी। बता दें कि हार्दिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में फिटनेस के चलते शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई सूत्र ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, 'हार्दिक भी यूके में उसी डॉक्टर से एक बार फिर सलाह करेंगे जिसने एशिया कप के बाद उनकी चोट का इलाज किया था। वह निश्चित तौर पर बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज नहीं खेल रहे हैं लेकिन अभी वे कितने समय तक बाहर रहेंगे यह स्पष्ट नहीं है। ये हम तभी जान पाएंगे जब वे इंग्लैंड से वापस आ जाएंगे।'
इंग्लैंड जाने की तैयारी में जसप्रीत बुमराह, स्ट्रेस फ्रैक्चर का करायेंगे इलाज

कई महीनों के लिए क्रिकेट से दूर रह सकते हैं-
हार्दिक के लिए जर्मनी भी एक विकल्प था लेकिन बीसीसीआई ने तय किया है कि वे यूके ही जाएंगे।माना जा रहा है कि हार्दिक को कमर की सर्जरी तक करानी पड़ सकती है जिसके चलते उनको पांच महीनों तक भी क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। सूत्र ने कहा, 'हार्दिक टेस्ट टीम से इसलिए बाहर किए गए क्योंकि वे टीम संयोजन में फिट नहीं बैठते थे। लेकिन तब वे बड़ोदा की विजय हजारे ट्रॉफी टीम में नहीं खेले। सब उम्मीद करते हैं कि हार्दिक को सर्जरी जैसी चीजों से गुजरना पड़े। अगर ऐसा हुआ तो वह 2020 आईपीएल से पहले तक क्रिकेट खेलते नहीं दिखाई देंगे।'

अगले टी20 विश्व कप के लिए अहम हैं पांड्या-
बता दें कि पांड्या अगले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं। यहां तक बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति के मुखिया एमएसके प्रसाद ने भी कहा था कि वे लोग हार्दिक को सफेद गेंद क्रिकेट में ज्यादा इस्तेमाल करने की ओर देख रहे हैं। 25 साल के हार्दिक ने अब तक 11 टेस्ट मैचों में 17 विकेट लेने के साथ 532 रन बनाए हैं। उन्होंने 54 वनडे मैचों में 937 रनों के साथ 54 विकेट भी लिए हैं। जबकि 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में यह ऑलराउंडर 310 रन बनाने के साथ 38 विकेट ले चुका है।


Click it and Unblock the Notifications
