For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पोलार्ड के कप्तान बनने पर ड्वेन ब्रावो ने जताई विंडीज टीम में वापसी की उम्मीद

नई दिल्ली: ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड की दोस्ती जगजाहिर है। दोनों ही दिग्गज विंडीज खिलाड़ियों ने हमेशा इस दोस्ती का लुप्त उठाया है। विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी विश्व कप और भारत खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद जेसन होल्डर को कप्तानी से हटाते हुए कीरोन पोलार्ड को टीम का नया कप्तान घोषित किया है। विंडीज टीम भारत के खिलाफ तीनो फाॅर्मेट की हुई सीरीज के दाैरान एक भी मैच नहीं जीत सकी। इसके बाद बोर्ड ने होल्डर को वनडे तो कार्लोस ब्रैथवेट को टी20 की कप्तानी से हटाकर पोलार्ड पर भरोसा जताया है।

दोस्त बन गया कप्तान-

ब्रावो ने अपने दोस्त पोलार्ड को इस उपलब्धि पर मुबारकबाद दी है। ब्रावो अक्टूबर 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं और अब पोलार्ड के कप्तान बनने के बाद उन्होंने विंडीज टीम के साथ फिर से जुड़ने की उम्मीद जताई है। दरअसल यह मामला तब हुआ जब ब्रावो ने पोलार्ड को कप्तान बनने की बधाई दी। ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोलार्ड के लिए लिखा है- 'वेस्टइंडीज का कप्तान बनने पर मेरे दोस्त कीरोन पोलार्ड को बधाई।'

ब्रावो को वापसी की उम्मीद-

ब्रावो को वापसी की उम्मीद-

ब्रावो ने इसके बाद लिखा- 'आप इसके हकदार थे और आप एक महान कप्तान साबित होंगे।' इसके बाद अपने मजाकिया अंदाज में ब्रावो ने कहा, 'उम्मीद करता हूं कि मैं भी अब वेस्टइंडीज टीम में वापसी कर सकता हूं।' ब्रावो ने इसके बाद लॉफिंग इमोजी के साथ अपनी बात खत्म की। इतना ही नहीं पोलार्ड ने भी ब्रावो की इस पोस्ट पर कमेंट किया है और उनको धन्यवाद देते हुए कहा है- थैंक्यू सोल्जर।

'क्रिस्टियानों रोनाल्डो मैदान पर शानदार खिलाड़ी, जरूरी नहीं असली जिंदगी में भी ऐसे हों'

अफगानिस्तान से है अगला मुकाबला-

अफगानिस्तान से है अगला मुकाबला-

हैरानी वाली बात यह है कि पोलार्ड पिछले तीन साल से वनडे टीम से बाहर थे। वह सिर्फ टी20 का हिस्सा रहे, लेकिन बावजूद इसके विंडीज बोर्ड ने उनपर भरोसा जताया। पोलार्ड ने अपना आखिरी वनडे 2016 में खेला था। इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में वह विंडीज के रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे। विंडीज को अपनी अगली सीरीज अफगानिस्तानके खिलाफ नवंबर में खेलनी है।दोनों टीमों के बीच तीन टी-20, तीन वनडे और एक टेस्ट खेले जाएंगे। 32 सालके पोलार्ड ने विंडीज के लिए 101 वनडे खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 25.71 के औसत से 2289 रन बनाए हैं। जबकि 50 विकेट भी ले चुके हैं। वहीं टी20 में उन्होंने 62 मैच खेले हैं, जिसमें 21.50 के औसत से 903 रन बनाए हैं और 23 विकेट चटकाए हैं।

Story first published: Tuesday, September 10, 2019, 16:01 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+