लॉकडाउन के बाद इस देश के साथ हो सकती है भारत की पहली सीरीज, BCCI कर रहा तैयारी
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। इस महामारी के चलते कई सारी द्विपक्षीय सीरीज और खेल प्रतियोगिताओं को या तो रद्द करना पड़ा है या फिर स्थगित करना पड़ा है। भारत में भी लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है लेकिन सरकार की तरफ से खेल जगत को दी गई कुछ ढील को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जल्द ही फिर से क्रिकेट को शुरु करने की ओर कदम बढ़ा रहा है।
और पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट से डेब्यू करना चाहते हैं प्रियम गर्ग, बताया- IPL 2020 का होना क्यों जरूरी
इसके लिये बीसीसीआई ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका समेत कई बोर्ड के साथ बातचीत जारी रखी है ताकि जैसे ही स्थिति एक बार नियंत्रण में हो तो जल्द ही एक बार फिर से मैदान पर क्रिकेट को शुरु किया जा सके। गुरुवार को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लॉकडाउन के बाद संभावित खेल प्रतियोगिताये शुरु होने की ओर इशारा करते हुए जानकारी दी है कि कोरोना वायरस के बाद पनपी स्थिति के नियंत्रण में आने के बाद भारतीय टीम पहले विदेश दौरे के रूप में दक्षिण अफ्रीका आ सकती है, जहां पर दोनों टीमें एक दूसरे के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी।
और पढ़ें: कुलदीप यादव ने बताया क्यों पहनते हैं 23 नंबर की जर्सी, क्रिकेटर नहीं बनते तो करते यह काम

अगस्त में साउथ अफ्रीका से टी20 सीरीज खेल सकता है भारत
सीएसए के मुताबिक भारतीय टीम अगस्त के अंत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिये दौरा कर सकती है। इस सीरीज के लिये बीसीसीआई और सीएसए अभी तारीखों को तय करने में जुटा हुआ है पर उम्मीद है कि इस सीरीज का पहला मैच 27 अगस्त को खेला जायेगा।
गौरतलब है कि भारत के इस दौरे से पहले साउथ अफ्रीका को कैरिबियाई टीम के खिलाफ 2 टेस्ट मैच और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिये वेस्टइंडीज के दौरे पर जाना है जिसके चलते उन्हें अभी तारीखों का ताल-मेल बिठाने की जरूरत है। इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम को वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा भी करना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे पहले ही रद्द किया जा चुका है।

BCCI से लगातार संपर्क में हैं क्रिकेट साउथ अफ्रीका
इस बारे में जानकारी देते हुए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने बताया कि सीएसए इस टी20 सीरीज को लेकर लगातार बीसीसीआई के संपर्क में है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्मिथ ने कहा, 'हम उनसे बात कर चुके हैं और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए उन्होंने हामी भरी है।इस टूर को लेकर थोड़ी-बहुत येस-नो की स्थिति रहेगी, क्योंकि कोई नहीं जानता कि अगस्त के अंत तक चीजें कैसी रहेंगी। हम मानते हैं कि हमारा खेल सोशल-डिस्टेंसिंग वाला खेल है, तो हम इसे बंद दरवाजों (खाली स्टेडियम) में खेल सकते हैं।'

वेस्टइंडीज दौरे को लेकर भी बोले ग्रीम स्मिथ
वहीं वेस्टइंडीज दौरे को लेकर भी स्मिथ ने बताया कि बोर्ड अभी सभी संभावनाओं पर काम कर रहा है और हम कोशिश करेंगे कि इस दौरे पर सभी मैचों का आयोजन किसी न्यूट्रल वेन्यू में हो या फिर दक्षिण अफ्रीका में ही इसका आयोजन हो सके।
उन्होंने कहा, 'खेलों को अब एक व्यापार के तौर पर देखना होगा यह अब सिर्फ कोई इवेंट कंपनी नहीं हैं। हमें अब एक साथ आने की जरूरत है और हमें मिलकर यह विचार करना होगा कि क्रिकेट को कैसे ऊपर लाया जाए और फिर से शुरू किया जाए।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
